हरियाणा के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी

Published On: May 12, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा में इन दिनों मौसम परिवर्तनशील और शुष्क बना हुआ है। प्रदेश के कई जिलों में बीते कल बारिश हुई जिसके कारण तापमान में अभी गिरावट है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 12 मई को प्रदेश के 6 जिलों में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और गरज- चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। प्रदेश में दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

24 घंटे के लिए विशेष चेतावनी जारी

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि आज प्रदेश के महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, रेवाड़ी, पलवल और नूंह में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। इसके अतिरिक्त प्रदेश के अन्य हिस्सों में 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। आगामी 24 घंटे के लिए विशेष चेतावनी जारी की गई है। आम जनता और किसानों को सलाह है कि इस दौरान घर के अंदर रहे।

15 मई तक बारिश की आशंका

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 से 15 मई तक बारिश की आशंका है। ऐसे में में मंगलवार को 50 से 60 को किलोमीटर की गति से हवा चलने पने और बारिश के आसार हैं। 13 से 15 मई तक हल्की बूंदाबांदी और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की उम्मीद है। हिसार में दिन का तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह तापमान सामान्य से 3.3 डिग्री कम था।

बारिश और ओलावृष्टि की वजह से मई महीने का पहला सप्ताह ठंडा रहा। अब 15 मई तक बारिश आंधी के कारण तापमान सामान्य या इससे कम रहेगा। लोगों को मई महीने के पहले पखवाड़े में गर्मी का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment