हरियाणा के CMO और चंडीगढ़ के स्कूलों को एक बार फिर से बम से उड़ाने की धमकी

Published On: May 21, 2026
Follow Us

चंडीगढ़: चंडीगढ़ के कई प्राइवेट स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से प्राप्त हुई है। धमकी भरे ईमेल में स्कूलों के साथ-साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय को भी उड़ाने की बात कही गई है। धमकी मिलने के बाद पुलिस, साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं।

ई-मेल में कुछ आपत्तिजनक और भड़काऊ संदेश भी लिखे गए हैं। इसके साथ ही 6 जून 2026 तक अंबाला से दिल्ली रेल ट्रैक पर आईईडी धमाकों की धमकी का भी जिक्र किया गया है।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

चंडीगढ़ के इन नामी स्कूलों को मिली धमकी

चंडीगढ़ के जिन स्कूलों को धमकी मिली उनमें सेक्रेड हार्ट स्कूल, संत कबीर स्कूल, भवन विद्यालय, सेंट स्टीफंस स्कूल सेक्टर-45, सेंट जॉन्स स्कूल सेक्टर-26, चितकारा इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर-25 और बीपीएस स्कूल सेक्टर-40 शामिल हैं।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

कोई संदिग्ध वस्तु नहीं हुई बरामद

धमकी मिलने के बाद संबंधित स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमों ने स्कूल परिसरों की गहन जांच की। फिलहाल किसी भी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश

चंडीगढ़ पुलिस की साइबर सेल ई-मेल की उत्पत्ति और भेजने वाले की पहचान करने में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही हैं। वहीं, प्रशासन ने अभिभावकों और लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment