हरियाणा के पर्यटन विभाग के 380 डी-ग्रुप कर्मचारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, नवनियुक्त कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

Published On: August 27, 2026
Follow Us
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

चंडीगढ़, 27 अगस्त –  हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने चंडीगढ़ में आज पर्यटन विभाग में डी-ग्रुप के 380 पदों पर नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने नवनियुक्त कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर पर्यटन मंत्री ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन और जन्माष्टमी के पावन त्योहारों की भी शुभकामनाएं दीं।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यटन विभाग में डी-ग्रुप के कुल 397 पदों पर भर्ती  निकाली गई थी, जिनमें लगभग 380 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों में सेवादार,किचन हेल्पर और माली के पद शामिल हैं। महिला कर्मचारियों को उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके घर के आसपास ही तैनाती देने का प्रयास किया गया है। इसी प्रकार अन्य नवनियुक्त कर्मचारियों को भी यथासंभव उनके घर के नजदीक स्टेशन दिए गए हैं।

डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार पारदर्शी एवं मेरिट आधारित भर्ती नीति के तहत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। सरकार की नीति के तहत बिना खर्ची बिना पर्ची और पारदर्शी प्रक्रिया के योग्य युवाओं को सरकारी सेवाओं में नियुक्तियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ सरकारी विभागों में आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करना भी है।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

इस अवसर पर हरियाणा एवं पर्यटन विभाग के निदेशक श्री पार्थ गुप्ता, हरियाणा पर्यटन विकास निगम के महाप्रबंधक श्री राजीव प्रसाद सहित अन्य  वरिष्ठ   अधिकारी उपस्थित रहे।

A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.
हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI

होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

August 29, 2026
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

August 29, 2026
A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.

हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

August 29, 2026
HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026

Leave a Comment