Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पेंशन और सब्सिडी को लेकर आई Good News

Published On: March 16, 2026
Follow Us
Big decision of Haryana government

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत दी जाने वाली सब्सिडी, पेंशन और अन्य वित्तीय सहायता को लेकर एक अहम फैसला लिया है। अब हर महीने की 10 तारीख को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए लाभार्थियों के खातों में राशि भेज दी जाएगी। इस फैसले का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी के सिरसा जिला अध्यक्ष एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने इसे जनहित में लिया गया एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम करार दिया है।

एडवोकेट यतीन्द्र सिंह ने बताया कि सरकार का यह निर्णय पारदर्शिता, जवाबदेही और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस नई व्यवस्था के लागू होने से प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को समय पर आर्थिक सहायता मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी रुकावट के सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंचेगा।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

एडवोकेट यतीन्द्र सिंह

यतीन्द्र सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की जरूरतों और भावनाओं को गहराई से समझते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी व पारदर्शी तरीके से लागू किया जा रहा है।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

हर महीने की 10 तारीख को सीधे बैंक खातों में पैसा भेजने की यह व्यवस्था न केवल हरियाणा के परिवारों के लिए बड़ी राहत है, बल्कि यह पूरे देश के लिए एक आदर्श मॉडल साबित होगी। भारतीय जनता पार्टी की सिरसा इकाई ने इस सराहनीय निर्णय का पूर्ण समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment