Haryana: हरियाणा बोर्ड की 10वीं-12वीं रिजल्ट को लेकर बड़ी खबर, इस दिन आएगा परीक्षा परिणाम

Published On: March 26, 2026
Follow Us
Big news regarding Haryana Board 10th-12th result

Haryana: हरियाणा के 10वीं-12वीं कक्ष के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) की 10वीं, 12वीं और D.El.Ed की परीक्षा परिणामों को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बोर्ड ने जल्द से जल्द रिजल्ट जारी करने के लिए कॉपियां जांचने की पूरी तैयारी कर ली है।

आगामी 2 अप्रैल 2026 से पूरे प्रदेश में 131 सेंटरों पर कॉपियां जांचने का काम शुरू हो जाएगा। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने बताया कि यह काम तेजी से पूरा किया जाएगा ताकि मई के दूसरे सप्ताह में ‘इन परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया जा सके।

हरियाणा सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 13 अगस्त
हरियाणा सरकार की मंत्रिपरिषद की बैठक 13 अगस्त को होगी, आदेश जारी

बोर्ड चेयरमैन डॉ. पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 12वीं की कॉपियां जांचने के लिए प्रदेश भर में 52 सेंटर बनाए गए हैं। वहीं, 10वीं क्लास की कॉपियां 75 सेंटरों पर जांची जाएंगी। इसके अलावा D.El.Ed परीक्षा की कॉपियों के लिए 4 अलग सेंटर तय किए गए हैं।

शिक्षकों को कॉपियां जांचने के लिए ज्यादा दूर न जाना पड़े, इसका खास ख्याल बोर्ड ने रखा है। सभी सेंटर जिला मुख्यालयों और अलग-अलग सब-डिवीजन स्तर पर बनाए गए हैं।

चरखी दादरी फायरिंग कांड में कातिया के पैर में लगी गोली, दो अन्य आरोपी भी काबू

डॉ. पवन कुमार ने साफ किया कि कॉपियों की जांच पूरी तरह से पारदर्शी होगी। इसके लिए सभी सेंटरों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और CCTV कैमरों से हर वक्त नजर रखी जाएगी। बोर्ड की तरफ से सेंटरों पर जरूरत के हिसाब से पर्याप्त स्टाफ भी तैनात किया जा रहा है ताकि किसी तरह की चूक न हो।

चेयरमैन ने सभी ड्यूटी वाले शिक्षकों से अपील की है कि वे तय समय पर अपने सेंटर पर पहुंचे और अपना काम पूरी जिम्मेदारी से करें। कॉपियां जांचने का यह काम 2 अप्रैल से शुरू होकर एक तय समय-सीमा के भीतर खत्म कर लिया जाएगा। इस तेजी के कारण ही बोर्ड मई के दूसरे हफ्ते में छात्रों का रिजल्ट जारी करने की स्थिति में होगा।

*जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से पूछे सवाल, मिली कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी*
जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से पूछे सवाल, मिली कानूनी एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment