हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की एकतरफा जीत, सोनीपत में राजीव जैन, अम्बाला में अक्षिता सैनी, रेवाड़ी में विनीता पिप्पल, धारूहेड़ा में सत्यनारायण और सांपला में प्रवीन ने मारी बाजी

Published On: May 13, 2026
Follow Us

Haryana Municipal Election Result 2026: हरियाणा के 7 निकायों के चुनाव परिणामों की घोषणा हो गई है। नगर निकाय चुनावों में बीजेपी ने एकतरफा जीत हासिल की है। सामने आए नतीजों के अनुसार, सत्ताधारी दल बीजेपी ने सोनीपत और अम्बाला नगर निगम के मेयर पद पर एकतरफा कब्जा कर लिया है। इसके साथ ही रेवाड़ी नगर परिषद सहित धारूहेड़ा और सांपला नगर पालिका में भी बीजेपी के चेयरमैन प्रत्याशियों ने बड़ी जीत हासिल की है। दूसरी ओर, हिसार के उकलाना में निर्दलीय प्रत्याशी ने बीजेपी को हराकर जीत का परचम लहराया है। ट्राई सिटी के प्रमुख हिस्से पंचकूला में भी बीजेपी प्रत्याशी निर्णायक बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं।

सोनीपत और अंबाला में बीजेपी ने लहराया परचम

सोनीपत नगर निगम के मेयर पद के मुकाबले में बीजेपी के प्रत्याशी राजीव जैन ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कमल दीवान को 23 हजार 247 वोटों के भारी अंतर से हरा दिया। दोपहर 11 बजकर 12 मिनट पर इस परिणाम की आधिकारिक घोषणा की गई। मेयर पद के साथ ही सोनीपत के वार्ड पार्षद चुनाव में भी बीजेपी का एकतरफा दबदबा रहा, जिसमें घोषित 11 वार्डों के परिणामों में से 10 सीटों पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस केवल एक सीट पर सिमट कर रह गई है।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

अंबाला में बीजेपी की प्रत्याशी अक्षिता सैनी को आधिकारिक तौर पर विजेता घोषित कर दिया गया है। अक्षिता सैनी ने कुल 52 हजार 794 वोट हासिल कर अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की कुलविंदर कौर सैनी को 21 हजार 358 वोटों के विशाल अंतर से पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी को कुल 31 हजार 436 मत मिले, जबकि शुरुआती दौर में दूसरे नंबर पर चल रही निर्दलीय सोनिया चौधरी 21 हजार 730 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। अंबाला के सभी 20 वार्डों के परिणाम भी घोषित हो चुके हैं, जिनमें बीजेपी ने रिकॉर्ड 17 वार्डों पर कब्जा किया है।

रेवाड़ी में विनीता पिप्पल की जीत

रेवाड़ी में बीजेपी प्रत्याशी विनीता पिप्पल ने एकतरफा मुकाबले में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की नेहारिका को 21 हजार 455 वोटों के भारी अंतर से पराजित किया।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

पंचकूला में बीजेपी के श्याम लाल बंसल की जीत

पंचकूला में बीजेपी के श्याम लाल बंसल ने कांग्रेस की सुधा भारद्वाज को हराकर जीत हासिल कर ली है।

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment