चार्ज अधिकारी करेंगे मकानों की सूचीकरण कार्य का निरीक्षण: डीसी

Published On: May 4, 2026
Follow Us

भिवानी, 04 मई।   डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार एक मई से जनगणना-2027 का कार्य शुरू हो चुका है, जो कि 30 मई तक चलेगा। इस दौरान प्रगणकों द्वारा मकानों की सूचीकरण के साथ-साथ कुछ जानकारियां जुटाई जा रही हैं। इस दौरान आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नम्बर, बैंक खाते के बारे में महत्त्वपूर्ण जानकारियां हैं जो नागरिकों से नहीं पूछी जाएंगी। यदि कोई प्रगणक ऐसी जानकारी पूछता है तो नागरिक इनके बारे में न बताएं। पांच मई के बाद गणना में नियुक्त चार्ज अधिकारी फील्ड में जाकर मकानों की सूचीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे।


उन्होंने बताया कि एक मई से घर-घर जाकर मकानों की सूचीकरण व मकानों की गणना कार्य शुरु हो गया है, जो 30 मई तक किया जाएगा। नागरिकों की सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रखी जाएगी तथा इसका उपयोग केवल सांख्यिकीय और विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। इन आंकड़ों के आधार पर ही सरकार द्वारा भविष्य की योजनाएं निर्धारित की जाएंगी।

A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.
हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा


डीसी श्री गुप्ता ने बताया कि गणना कार्य के लिए जिला में 2027 ब्लॉक बनाए गए हैं। एक ब्लॉक में 700 से 900 की जनसंख्या है, यानि करीब 150 से 200 मकान शामिल हैं। गणना कार्य के लिए जिला में करीब 2500 प्रगणक लगाए गए हैं। इसके अलावा 6 प्रगणकों पर एक सुपरवाईजर लगाया गया है। ऐसे में करीब 500 से 600 सुपरवाईजर लगाए गए हैं। 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (एचएलओ) का कार्य किया जाएगा।


30 मई 2026 तक भारत की जनगणना का प्रथम चरण का कार्य किया जाएगा। प्रगणक घरों पर जाकर कुछ सामान्य जानकारियां नागरिकों से प्राप्त करेंगें। इनमें आपका भवन कैसा है, परिवार में कितने सदस्य हैं, परिवार के मुखिया का नाम, नल कनेक्शन, बिजली कनेक्शन, शौचालय / बाथरूम, गैस कनेक्शन, रेडिय़ो / टीवी, केबल कनेक्शन, साईकिल / मोटर साईकिल / कार, खाया जाने वाला मुख्य अन्न, मोबाईल नम्बर जानकारी ली जाएगी।

सावधान रहिए, क्या नही पुछा जाएगा
प्रगणकों द्वारा नागरिकों से आधार कार्ड नंबर, पैन कार्ड नम्बर, बैंक की जानकारी व किसी भी प्रकार का ओटीपी की जानकारी नहीं ली जाएगी। यदि ऐसा पूछते हैं तो नागरिक सावधानी बरतें। आने वाले अधिकारी का पहचान पत्र जरूर चेक करें।

जनगणना कार्य के चलते नागरिकों की समस्याओं व किसी भी प्रकार के संशय को दूर करने के लिए जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका नंबर 01664-242510 है। नागरिक किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9 से सायं 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1855 भी जारी किया हुआ है।

– चार्ज अधिकारी करेंगे मकानों की सूचीकरण कार्य का निरीक्षण
डीसी साहिल गुप्ता ने बताया कि मकानों की सूचीकरण के दौरान घरों पर मार्किंग की जाती है, जिससे पता चलता है कि घरों की गणना का कार्य हो चुका है। उन्होंने बताया कि पांच मई के बाद चार्ज अधिकारी फील्ड में जाकर मकानों की सूचीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में कोताही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.
HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.

हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

August 29, 2026
HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

August 27, 2026
The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.

कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

August 27, 2026

Leave a Comment