हरियाणा में 10 लाख छात्रों का पर्सनल डेटा लीक होने का दावा

Published On: June 7, 2026
Follow Us

चंडीगढ़: हाल ही में हरियाणा शिक्षा विभाग से ऐसा मामला सामने आया है जिसने हडकंप मचा दिया है। दावा किया जा रहा है कि हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट से 10 लाख छात्रों का पर्सनल डेटा लीक हुआ है। इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साइबर सुरक्षा शोधकर्ता ‘404 (@hacck3y)’ की ओर से किए गए एक पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि वेबसाइट की तकनीकी खामी के कारण 10 लाख से अधिक छात्रों का पर्सनल डेटा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हो गया।

इस पोस्ट के अनुसार, लीक हुए डेटा में छात्रों की 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, फोटो तथा अन्य व्यक्तिगत जानकारियां शामिल हो सकती हैं। शोधकर्ता का दावा है कि उसने इस खामी की जानकारी कई सप्ताह पहले संबंधित अधिकारियों को ई-मेल के माध्यम से दी थी, लेकिन उसे कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद मामला सार्वजनिक किया गया। लेकिन अभी तक इस दावे की स्वतंत्र रूप से ऑफिशियल पुष्टि नहीं हो पायी है।

हरियाणा के सिरसा, हिसार, जींद समेत 18 जिलों में झमाझम बारिश, देखें मौसम अलर्ट

गौरतलब है कि ऐसा मामला सामने आया है कि  जब देश में शैक्षणिक संस्थानों और परीक्षा प्रणालियों की साइबर सुरक्षा को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में JEE एडवांस 2026 के परिणाम पोर्टल में भी क्लाउड स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की खामी के कारण बड़ी मात्रा में अभ्यर्थियों का डेटा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध होने का मामला सामने आया था, जिसे संबंधित संस्थान ने स्वीकार करते हुए सुधारात्मक कार्रवाई शुरू की थी।

हालांकि अभी तक हरियाणा सरकार या उच्च शिक्षा विभाग की ओर से इस कथित डेटा लीक को लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में मामले की जांच और आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है।

हरियाणा राज्य मे 21 जुलाई से 23 जुलाई के बीच अच्छी बारिश की संभावना, देखें अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment