दूषित जल बन रहा कई बीमारियों का कारण : डॉ दहिया 

Published On: May 1, 2026
Follow Us

रोहतक। पीजीआइएमएस रोहतक से वरिष्ठ सर्जन (सेवानिवृत्त) एवं समाजसेवी लेखक डॉ रणबीर सिंह दहिया ने कहां की आजकल दूषित जल कई बड़ी बीमारियों का कारण बन रहा है। इसलिए हमें अपने लिए और अपनों के लिए किसी भी प्रकार से जल स्रोतों को दूषित होने से बचाना चाहिए। डॉ रणवीर सिंह दहिया बृहस्पतिवार को दिल्ली बाईपास के नजदीक नहरों के पुलों पर सुनो नहरों की पुकार मिशन सदस्यों से मिले, और उनके द्वारा नहरो के जल को स्वच्छ रखने के प्रयासों की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि माइक्रो और नैनो प्लास्टिक जो की विभिन्न जल स्रोतों के माध्यम से भी मानव के विभिन्न अंगों तक पहुंच चुका है। यह प्लास्टिक कई गंभीर बीमारियों का कारण बन रहा है और यह मानवता के लिए बड़ा खतरा है।

डॉ दहिया ने कहा कि बढता अंधविश्वास भी हमारे जल स्रोतों के प्रदूषण का बड़ा कारण बन रहा है इसलिए लोगों को इसके प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की आज जरूरत है।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

जल हमारी प्रकृति का सबसे बड़ा उपहार है और हम सभी के जीवन का यही आधार है। उन्होंने कहा कि मेडिकल लाइन में भी हम देखते हैं कि दूषित जल के सेवन से छोटी बीमारियां भी अक्सर जानलेवा बड़ी बीमारियों का रूप ले लेती है। उन्होंने कहा कि हम सभी का यह परम कर्तव्य है की प्रकृति के इस उपहार को अगली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और भरपूर रूप में देकर जा सके। सामाजिक कार्यकर्ता संतलाल हंस ने कहा कि जल को स्वच्छ रखने के लिए जन-जन को आगे आना चाहिए और इसे प्रदूषित होने से बचाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल की सुरक्षा ही अपने जीवन की सुरक्षा है। उन्होंने कहा कि हम जाने अनजाने में जल को दूषित कर अगली पीढ़ियों के लिए संकट पैदा कर रहे हैं।

इस अवसर पर सुनो नहरों की पुकार मिशन के संस्थापक मुख्य संरक्षक डॉ जसमेर सिंह, अजय हुड्डा, वरिष्ठ सदस्य, डॉ रविंद्र नांदल, ईश्वर सिंह दलाल, डॉ संतलाल बुधवार, राजवीर सिंह कालीरमन, संतलाल हंस, रणवीर सिंह मलिक, करण सिंह अहलावत भी मौजूद रहे।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment