Haryana Weather Alert: हरियाणा में घने कोहरे का कहर, 14 जिलों में अलर्ट

Published On: January 24, 2026
Follow Us

Haryana Weather Alert: हरियाणा में ठंड और कोहरे का कहर जारी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से बीते 24 घंटे में तापमान में गिरावट आई है और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री नीचे चला गया है।

मौसम विभाग ने आज हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात, फतेहाबाद और सिरसा जिलों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। इन जिलों में सुबह के समय विजिबिलिटी बहुत कम रह सकती है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित होने की संभावना है। वहीं अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल और सोनीपत जिलों में फिलहाल कोई मौसम चेतावनी नहीं है।

Haryana: हरियाणा की बेटियों ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली एनडीए-प्रशिक्षित महिला फाइटर पायलट

अब आगे कैसा रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सीनियर साइंटिस्ट डॉ. चंद्रशेखर का कहना है कि आज हरियाणा के पंचकूला और यमुनानगर के आसपास हल्की बरसात के आसार है। 26 जनवरी के बाद फिर से मौसम में बदलाव होने की संभावना है। एक और पश्चिमी विक्षोभ के कारण 27 जनवरी को हरियाणा के कई इलाकों में बरसात होगी। इसके बाद 28 जनवरी के बाद फिर से हवाएं बदलेंगी और ठंड का दौर फिर से शुरू हो जाएगा।

Haryana: हरियाणा में होटल पर पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

 

Haryana: हरियाणा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लूट के बाद भाग रहे तीन बदमाशों को लगी गोली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment