Haryana: हरियाणा में सगे भाइयों समेत 4 युवकों की मौत, कार और बाइक में भीषण टक्कर

Published On: March 4, 2026
Follow Us
Four youths, including two brothers, died in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के रोहतक जिले के गांव चुलियाना के मोड पर कार और बाइक की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार 4 युवकों की मौत हो गई। सूचना पाकर IMT थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले में कार ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान गांव ईस्माइला 11B निवासी सोनू पुत्र शिव नारायण, मोहन पुत्र जयनारायण, राजकुमार पुत्र जयनारायण और राजेश पुत्र समुंद्र के रूप में हुई। चारों एक ही बाइक पर सवार थे और कार के साथ टक्कर होने के बाद मौके पर ही 2 युवकों ने दम तोड़ दिया। वहीं दो युवकों ने पीजीआई जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। Haryana News

हरियाणा के सरकारी स्कूलों के लिए नया आदेश, छुट्टियों में कराएं मरम्मत कार्य 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में मोहन और राजकुमार दोनों सगे भाई है, जबकि सोनू और राजेश गली में ही रहते थे। चारों फाग उत्सव के दिन एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे, जो हादसे का शिकार हो गए। युवकों की मौत होने की सूचना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है। Haryana News

पुलिस कर रही जांच

हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, सस्पेंडेड विधायक रेनू बाला के पति बीजेपी में शामिल 

जानकारी के मुताबिक, IMT थाना पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और 2 युवकों के शवों को कब्जे में लिया। वहीं, PGI जाते समय 2 घायलों की भी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए डेड हाउस में रखवा दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हरित ऊर्जा की दिशा में नायब सरकार का बड़ा कदम, 1 हजार इलेक्ट्रिक वाहनों को हरी झंडी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment