Haryana: हरियाणा में HKRN कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया 1 साल का कार्यकाल

Published On: March 25, 2026
Follow Us
Good news for HKRN employees in Haryana

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड (HVPNL) में सेवाएं दे रहे 2267 HKRN कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। निगम ने इन कर्मचारियों का कार्यकाल पूरे एक साल के लिए बढ़ा दिया है, जिससे उनके रोजगार पर मंडरा रहा संकट फिलहाल टल गया है।

दरअसल, इन सभी अनुबंधित कर्मचारियों का मौजूदा कार्यकाल 31 मार्च 2026 को समाप्त होने जा रहा था। अब नए आधिकारिक आदेशों के बाद इनकी सेवाएं 1 अप्रैल 2026 से बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक निरंतर कर दी गई हैं। यह फैसला हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के कर्मचारियों पर तुरंत प्रभाव से लागू होगा।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

विभागीय जानकारी के अनुसार, इस सेवा विस्तार का सीधा फायदा ग्रुप-C और ग्रुप-D श्रेणी के उन कर्मचारियों को मिलेगा जो HVPNL के पंचकूला मुख्यालय सहित प्रदेश भर के विभिन्न फील्ड कार्यालयों में कार्यरत हैं। राज्य सरकार की 30 जून 2022 की ‘कॉन्ट्रैक्चुअल पर्सन्स पॉलिसी’ के तहत यह अहम कदम उठाया गया है।

सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि इस नीति का मुख्य उद्देश्य संविदा पर लगे कर्मचारियों को लगातार रोजगार उपलब्ध करवाना है, ताकि उनके काम और आजीविका में स्थिरता बनी रहे। मार्च क्लोजिंग से ठीक पहले आए इस फैसले से हजारों अनुबंधित कर्मचारी परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Haryana: 17 जुलाई को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, हाइड्रोजन ट्रेन और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

 

हरियाणा में लगातार बदल रहा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment