Haryana: हरियाणा की महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार देगी फ्री स्कूटर व हर महीने 14,000 रुपये तनख्वाह

Published On: March 18, 2026
Follow Us
Good news for women of Haryana

Haryana: हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश की आर्थिक रूप से कमजोर अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग की महिलाओं को रोजगार देने और शहरों में महिला यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ‘पिंक रैपिडो’ पायलट योजना की शुरुआत की है।

इस योजना के तहत सिरसा, पंचकूला, फरीदाबाद, सोनीपत, करनाल और अंबाला जिलों की पात्र महिलाओं को मुफ्त E-स्कूटर दिए जाने हैं और शुरुआती छह महीनों तक हर माह ₹12,000 से ₹14,000 की प्रोत्साहन राशि भी मिलनी है। लेकिन 13 मार्च की आवेदन समयसीमा तक केवल 50 से कम आवेदन आने से 19 मार्च को प्रस्तावित लॉन्च अनिश्चितता में है।

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.
HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

योजना की सबसे अहम बात यह है कि केवल महिला चालक ही महिला यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। महिला राइडर मोबाइल ऐप के जरिए सवारी बुकिंग लेंगी और साथ ही छोटे सामान की डिलीवरी का काम भी करेंगी। शुरुआती चरण में हर जिले से 30 युवतियों का चयन किया जाना है। अनुसूचित जातियां एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जिला कल्याण अधिकारी शीशपाल के अनुसार, आवेदिका के पास दोपहिया वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। एक से दो साल का ड्राइविंग अनुभव रखने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। आयु सीमा 18 से 50 वर्ष है और मोबाइल ऐप व नेविगेशन टूल्स चलाने की जानकारी भी जरूरी है। परिवार की वार्षिक आय ₹1.80 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयन ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर होगा।

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

इच्छुक महिलाएं जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय, गुरु अर्जुनपुरा कॉलोनी, रतनगढ़ रोड, अंबाला शहर में संपर्क कर आवेदन कर सकती हैं।

सात जिलों में 13 मार्च तक आवेदन मांगे गए थे, लेकिन कुल मिलाकर 50 से भी कम आवेदन आए। ऐसे में विभाग के मुख्यालय अधिकारी अगले दो-तीन दिनों में तय करेंगे कि आवेदन की तिथि बढ़ाई जाए या नहीं। सामाजिक न्याय एवं अनुसूचित जाति-पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के निदेशक प्रशांत पंवार ने कहा है कि जल्द ही योजना को लेकर विस्तृत जानकारी और आगे की दिशा सार्वजनिक की जाएगी।

Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees
हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

August 27, 2026
The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.

कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

August 27, 2026
स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

August 27, 2026

Leave a Comment