Haryana: हरियाणा के इस जिले में कल सभी स्कूलों की रहेगी छुट्‌टी, आदेश हुए जारी

Published On: January 22, 2026
Follow Us
All schools in this Haryana district will remain

Haryana: हरियाणा के स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के जिला महेंद्रगढ़ में राजकीय व अराजकीय विद्यालयों में 23 जनवरी शुक्रवार को सर छोटू राम जयंती एवं बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में राजपत्रित अवकाश रहेगा। जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में खंड शिक्षा अधिकारी, नारनौल ने सभी विद्यालय प्राचार्यों व मुखियाओं को निर्देश जारी किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त तिथि को किसी भी स्थिति में विद्यालयों में शैक्षणिक या गैर-शैक्षणिक गतिविधियों के लिए विद्यार्थियों को नहीं बुलाया जाएगा। Haryana News

Haryana: हरियाणा की बेटियों ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली एनडीए-प्रशिक्षित महिला फाइटर पायलट
All schools in this Haryana district will remain closed

जानकारी के मुताबिक, आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि पूर्व में यह देखने में आया है कि कुछ विद्यालय राजपत्रित, स्थानीय, द्वितीय शनिवार या अन्य घोषित अवकाशों के दौरान पढ़ाई के अतिरिक्त अन्य गतिविधियों के नाम पर विद्यार्थियों को विद्यालय बुलाते हैं, जो कि नियमों के विरुद्ध है। Haryana News

आदेशों की न हो अवहेलना

Haryana: हरियाणा में होटल पर पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

मिली जानकारी के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी विद्यालय मुखियाओं को चेतावनी दी है कि यदि किसी विद्यालय द्वारा आदेशों की अवहेलना की गई तो संबंधित विद्यालय का मामला उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा, जिसके परिणामस्वरूप विभागीय एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, ऐसी स्थिति में संबंधित विद्यालय मुखिया स्वयं जिम्मेदार होंगे।

Haryana: हरियाणा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लूट के बाद भाग रहे तीन बदमाशों को लगी गोली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment