हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2026: 14 मई को 12वीं और 17 मई को 10वीं का रिजल्ट होगा जारी

Published On: May 12, 2026
Follow Us

हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2026: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी है। इस महीने में 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो जाएगा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट तैयार कर लिया है। 14 मई को परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे। वहीं 17 मई को 10वीं कक्षा का भी परिणाम घोषित हो जाएगा।

1433 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी परीक्षा

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षाओं के सफल संचालन के लिए प्रदेशभर में 1433 परीक्षा केंद्र गठित किए गए थे। इन परीक्षा केन्द्रों पर तकरीबन 5 लाख 71 हजार 767 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, इनमें सेकेंडरी के 295748, सीनियर सेकेंडरी के 270663 व डीएलएड के 5356 परीक्षार्थी शामिल हैं।

डॉ. पवन ने बताया कि बोर्ड द्वारा नकल करने व करवाने वालों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई गई तथा परीक्षा को पारदर्शी, नकल रहित व सुसंचालन के लिए 325 प्रभावी उडऩदस्तों का गठन किया गया था।

Haryana Weather Alert: Rain alert for three days starting tomorrow
Haryana Weather Alert: हरियाणा में कल से तीन दिन बारिश का अलर्ट, देखें मौसम पूर्वानुमान

कब जारी होगा 10वीं का रिजल्ट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अधिकारियों का कहना है कि 10वीं कक्षा का परिणाम 17 या 19 मई को घोषित हो सकता है। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment