Haryana : हरियाणा के कमांडर की बेटी वृंदावन से लापता, पति संग आई थी घूमने

Published On: February 12, 2026
Follow Us
Haryana commander's daughter missing from Vrindavan

Haryana : हरियाणा के फतेहाबाद की 27 वर्षीय सपना अपने पति के साथ वृंदावन घूमने आई थी, लेकिन संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। सपना के पिता बलवंत बिश्नोई, जो हरियाणा में सिविल डिफेंस में होमगार्ड प्लाटून कमांडर हैं। पिता ने पुलिस पर परेशान करने के आरोप लगाए हैं। आपको बता दें कि सपना की शादी 1 साल पहले हिसार निवासी संजय से हुई थी। लापता हुई सपना एक निजी कंपनी में की CA के पद पर कार्य करती है।

6 फरवरी को आई थी वृंदावन

सपना अपने पति संजय के साथ 6 फरवरी को वृंदावन आई थी और 8 फरवरी को वह वृंदावन के चीरघाट इलाके में यमुना में वोटिंग करने के बाद बांके बिहारी मंदिर की ओर बढ़ रही थी, तभी वह अचानक भीड़ में से गायब हो गई और उसका फोन भी स्विच ऑफ हो गया। यह जानकारी पति संजय ने पुलिस को दी।

Good news for traders in Haryana
Haryana: हरियाणा में व्यापारियों के लिए खुशखबरी, अब सरकार देगी 20 लाख तक की सहायता राशि

सपना के पिता ने वृंदावन पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस मामले में टालमटोल कर रही है। सपना के पिता ने कहा जब उन्होंने 112 पर फोन किया तो उन्हें पर्यटन थाने जाने के लिए कहा गया और जब पर्यटन थाने पहुंचे तो वहां पर ताला लगा मिला। वृंदावन कोतवाली में शिकायत देने के 26 घंटे बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की।

इस दौरान पुलिस कभी फोटो तो कभी पोस्टर बनवाने के नाम पर उन्हें इधर से उधर दौड़ाती रही। वृंदावन कोतवाली पुलिस पूरे मामले में जांच कर जल्द बरामदगी की बात कह रही है। साथ ही पुलिस सीसीटीवी कैमरे और सीडीआर लोकेशन भी ट्रेस कर रही है।

LPG cylinders will now be available in Haryana
Haryana: अब हरियाणा में 25 दिन बाद मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर, सरकार ने लगाई पाबंदी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment