Haryana: हरियाणा के किसानों की बल्ले-बल्ले, CM सैनी ने हिसार खरीफ मेले में कर दिया ये बड़ा ऐलान

Published On: March 24, 2026
Follow Us
Haryana farmers are in luck, CM Saini made this big announcement

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार में आयोजित खरीफ कृषि मेले का विधिवत शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीएम ने प्रदेश के किसानों को उन्नत खेती की नई राह दिखाई। इसी कड़ी में उन्होंने 11 करोड़ 67 लाख रुपये की भारी-भरकम लागत से गोकुलपुरा में बनकर तैयार हुए मोटे अनाज अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया।

करीब 64 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैले इस आधुनिक अनुसंधान केंद्र का मुख्य फोकस प्रदेश में बाजरा और ज्वार जैसे मोटे अनाजों की नई और उन्नत किस्में तैयार करने पर होगा।

हरियाणा में 9 नई स्वास्थ्य परियोजनाओं की होगी शुरुआत, CM सैनी करेंगे उद्घाटन

मेले के दौरान मुख्यमंत्री ने चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के वैज्ञानिकों के कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कृषि विशेषज्ञों ने जल संरक्षण और फसल विविधीकरण (क्रॉप डायवर्सिफिकेशन) के क्षेत्र में जो नए शोध किए हैं, वो प्रदेश की किसानी को अच्छी पैदावार करने में बहुत मदद करेगें।

जलवायु परिवर्तन के दौर में ‘क्लाइमेट-स्मार्ट कृषि’ पर जोर देते हुए सीएम ने कहा कि अब पारंपरिक तरीकों से हटकर नई तकनीक अपनाने का वक्त आ गया है। विश्वविद्यालय द्वारा ईजाद की गई आधुनिक मशीनों का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि ये यंत्र न केवल खेती को आसान बना रहे हैं बल्कि किसानों की जेब पर पड़ने वाले खर्च के बोझ को भी काफी हद तक कम रहे हैं।

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी अपने पाठ्यक्रम में 14 नए इंडस्ट्री आधारित कोर्स की करेगी शुरुआत

सूत्रों के मुताबिक, इन अत्याधुनिक कृषि मशीनों और नई बीज तकनीकों के जमीनी स्तर पर इस्तेमाल से खेती पूरी तरह से पर्यावरण के अनुकूल बन रही है। इस पूरी कवायद के पीछे सरकार और कृषि विभाग का सीधा मकसद है कि राज्य के किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी करना है।

सिरसा के 14 सरकारी स्कूल बनेंगे CM एक्सीलेंस स्कूल, अंग्रेजी माध्यम पर जोर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment