Haryana: हरियाणा के इस जिले से नोएडा एयरपोर्ट पहुंचना होगा आसान, नए एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ शुरू

Published On: January 11, 2026
Follow Us
It will be easy to reach Noida airport from Haryana

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। पलवल से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) तक की दूरी अब काफी कम होने वाली है। NHAI की ओर से पलवल-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, परियोजना के तहत UP सीमा में सड़क को जहां चौड़ा किया जा रहा है। वहीं, हरियाणा सीमा में सड़क निर्माण के बीच आ रहे पेड़ों की कटाई की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण के बाद यमुना पर प्रस्तावित नए पुल का निर्माण भी जल्द शुरू किया जाएगा। एक्सप्रेसवे के निर्माण से पलवल से नोएडा एयरपोर्ट और नोएडा एक्सप्रेसवे तक महज आधे घंटे सिमट जाएगी। इससे एक लाख लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। Haryana News

How will the weather be across the country today
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें 28 फरवरी की वेदर अपडेट

जानकारी के मुताबिक, पलवल से अलीगढ़ करीब 72 KM लंबा मार्ग कई वर्षों से जर्जर अवस्था है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। रात के अंधेरे में सड़क दुर्घटना का खतरा रहता है। खासकर मानसून में सड़क पर आवाजाही खतरनाक होती है। इसे लेकर स्थानीय लोग कई बार प्रशासन से सुधार की मांग कर चुके हैं। लोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए NHAI ने चार लेन की सड़क को Green Field एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित करने की परियोजना पर काम शुरू कर दिया है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा और UP सीमा में समानांतर काम हरियाणा के पलवल सीमा के अंतर्गत आने वाले गांव रहीमपुर में सड़क किनारे पेड़ों की कराई जा रही है। वहीं UP सीमा में स्थित अलीगढ़-टप्पल रोड को जुप्पा गांव के समीप सड़क पर मिट्टी डालने, समतलीकरण और चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सड़क निर्माण के बीच आ रहे अवैध निर्माणों को हटाने की भी तैयारी की जा रही है। — खैर बाइपास पर विशेष फोकस इस परियोजना में सबसे पहले खैर के बाहरी क्षेत्र में बाइपास निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। Haryana News

Railways gave a big gift
Railway News: रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, 51 जोड़ी रेलसेवाओं में बढाये विभिन्न श्रेणी के 137 डिब्बे

जानकारी के मुताबिक, गांव जप्पा और रहीमपुर के अलावा ऐंचना, उदयगढ़ी, लक्ष्मणगढ़ी और बांकनेर गांवों के पास निर्माण कार्य प्रगति पर है। लक्ष्मणगढ़ी में कट का निर्माण भी शुरू हो चुका है। अधिकारियों के अनुसार अगले एक वर्ष में सबसे पहले यह बाइपास तैयार कर लिया जाएगा, जिससे कस्बे में लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी।

मिली जानकारी के अनुसार, 72 KM लंबा बनेगा एक्सप्रेसवे NHAI के एक अधिकारी ने बताया कि परियोजना पर करीब 1350 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसमें लगभग 700 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण पर खर्च किए जा रहे हैं, जबकि शेष राशि निर्माण कार्य पर लगेगी। हरियाणा की CDS कंपनी को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। करीब छह महीने पहले शुरू हुआ यह कार्य शुरुआती दौर में धीमा रहा, लेकिन अब तेजी से आगे बढ़ रहा है। Haryana News

What will be the weather forecast across the country
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज 20 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम पूर्वानुमान, देखें ताजा रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, इस मार्ग के बन जाने से अलीगढ़ से पलवल, यमुना एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के बीच संपर्क और सुगम होगा। इसके पूरा होने पर अलीगढ़, दिल्ली, नोएडा, NCR, गुरुग्राम और हरियाणा के अन्य शहरों तक आवागमन आसान हो जाएगा। अनुमान है कि इस परियोजना से प्रतिदिन करीब एक लाख वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment