Haryana: हरियाणा में रोडवेज बस-ट्रक की भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

Published On: February 22, 2026
Follow Us
Haryana Roadways A bus-truck collision occurred

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज रविवार शाम को हरियाणा के हांसी शहर में नेशनल हाईवे पर भिवानी से जींद जा रही हरियाणा रोडवेज बस की एक ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसे में बस में सवार कई यात्री घायल हो गए, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे भिवानी से जींद के लिए रवाना हुई रोडवेज बस मूंढाल फ्लाईओवर से लगभग 2 किलोमीटर आगे पहुंची थी। तभी सामने से आ रहे एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और कई लोग चोटिल हो गए। Haryana News

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

जानकारी के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सामान्य अस्पताल हांसी पहुंचाया गया। Haryana News

घायल अग्रोहा रेफर

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

मिली जानकारी के अनुसार, प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर रूप से घायल कुछ यात्रियों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और महम अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल, हादसे में घायल लोगों की सटीक संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment