Haryana Weather: हरियाणा में भारी बारिश के साथ गिरे ओले, सरसों की फसल को होगा नुकसान

Published On: January 27, 2026
Follow Us

Haryana Weather: हरियाणा के 10 जिलों में आज झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इनमें भिवानी, करनाल, पानीपत, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, नारनौल, अंबाला, यमुनानगर और झज्जर शामिल हैं। हिसार, यमुनानगर, रोहतक, भिवानी में ओले गिरने से बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेहूं विशेषज्ञ डॉ. ओपी बिश्नोई का कहना है कि ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को ज्यादा नुकसान नहीं होगा। इसका कारण ये है कि गेहूं के पौधे में अभी बालियां नहीं आई है। अगर बालियां निकलने के बाद भारी बारिश और ओले गिरते तो फसल को नुकसान पहुंच सकता था। इसी के साथ सरसों की फसल को भी ओलावृष्टि से ज्यादा नुकसान नहीं होगा। क्योंकि सरसों में फूल और 50 प्रतिशत फलियां निकली हुईं हैं। ओले गिरने से इनके झड़ने का डर है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? देखें ताजा भाव

 

Haryana: 17 जुलाई को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, हाइड्रोजन ट्रेन और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment