Haryana Weather: हरियाणा में मौसम पूरी तरह से करवट ले चुका है। हरियाणा प्रदेश में आज 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार सुबह को मौसम का तेजी से बदलाव हुआ है। हिसार, सिरसा, फतेहाबाद समेत कई जिलों में सुबह तडक़े से बरसात हो रही है। वहीं कई जगह पर आसमान में बादल छाए हुए हैं। बरसात व कई जगह पर ओले से गिरने से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आज शुक्रवार को प्रदेश में वर्षा का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार मौसम में 5 अप्रैल 2026 तक मौसम परिवर्तनशील रह सकता है। इस दौरान वर्षा की संभावना व्यक्त की थी। हरियाणा के जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और करनाल में येलो अलर्ट जारी किया है।
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार द्वारा मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। जिसमें हरियाणा राज्य में 5 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 अप्रैल से 5 अप्रैल के दौरान राज्य में आंशिक बादलवाई तथा बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान 3 व 4 अप्रैल को हवाओं व गरजचमक के साथ राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बरसात होने की संभावना है।
इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना बन रही है। इस दौरान हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार













