IAF Agniveer Vayu Recruitment: भारतीय वायु सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। Indian Airforce की ओर से Agniveer वायु (INTAKE 01/2027) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है पोर इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी स्टार्ट कर दी गई है।
जो भी अभ्यर्थीआवेदन करना चाहते है वे ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने की लास्ट डेट 1 फरवरी 2026 निर्धारित है।
पात्रता
एयरफोर्स Agniveer वायु पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12th)/ गणित, भौतिक विज्ञान और अंग्रेजी विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से 12वीं/ मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, कंप्यूटर साइंस, इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी आदि विषय में इंजीनियरिंग डिप्लोमा प्राप्त किया हो अथवा दो वर्षीय वोकेशनल कोर्स न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास किया हो।
आयु सीमा
अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17.5 वर्ष एवं अधिकतम आयु 21 साल से ज्यादा न हो अर्थात उम्मीदवार का जन्म 1 जनवरी 2006 से पहले एवं 1 जुलाई 2009 के बाद न हुआ हो। इन सभी के अलावा महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 152 CM होना आवश्यक है। आरक्षित क्षेत्र को इसमें छूट दी गई है।
फॉर्म भरने का तरीका
इस भर्ती में आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर विजिट करें।
वेबसाइट के होम पेज पर IAF AGNIVEERVAYU INTAKE 01/2027 से संबंधित आवेदन के डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
अब आपको नए पेज पर रजिस्टर बटन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण करना होगा।
इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
अंत में निर्धारित शुल्क जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
फीस
Indian Airforce Agniveer पदों पर आवेदन के लिए सभी वर्गों के अभ्यर्थियों को फीस के रूप में 550 रुपये जमा करना होगा। फीस भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।













