Haryana : हरियाणा में इन परिवार के एक सदस्य को दी जाएगी सरकारी नौकरी, जानें कैसे

Published On: February 8, 2026
Follow Us
In Haryana, one member of these families will be given a govt job.

Haryana : हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में हादसे में शहीद हुए पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद के परिवार को आर्थिक सुरक्षा देने के लिए सरकार ने उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। साथ ही हादसे के घायलों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी। यह घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घटना पर गहरा दुख जताया और शोक संतप्त परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घायलों के उपचार की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम अस्पताल में भर्ती आठ घायलों में से चार को छुट्टी दी जा चुकी है जबकि चार का इलाज चल रहा है। बीके सिविल अस्पताल में भर्ती चारों घायलों को उपचार के बाद छुट्टी मिल चुकी है। सरकार ने सभी घायलों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। वहीं, पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल पहले ही बता चुके है कि पॉलिसी के तहत शहीद इंस्पेक्टर के परिजनों को एक करोड़ रुपये की राशि और विभागीय लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

Haryana: हरियाणा में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, लूट के बाद भाग रहे तीन बदमाशों को लगी गोली

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज होगी जोरदार बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment