स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के दृष्टिगत निगम अधिकारी स्वच्छता के कार्य की गति को बढ़ाये :-उपायुक्त व नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता

Published On: May 1, 2026
Follow Us

रोहतक, 30 अप्रैल। उपायुक्त एवं नगर निगम के आयुक्त सचिन गुप्ता ने स्वच्छ सर्वेक्षण-2025-26 के दृष्टिगत नगर निगम के अधिकारियों को शहर की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए सख्त दिशानिर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शहर में सफाई के साथ-साथ कचरे का उठान भी सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि शहर की किसी भी सडक़ पर कचरा नजर नहीं आना चाहिए। बैठक में निगम के अधिकारियों तथा सफाई कार्य कर रही एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

सचिन गुप्ता स्थानीय कैंप कार्यालय में नगर निगम के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों के अनुरूप शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा सभी कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। उन्होंने सख्त निर्देश देते कहा कि स्वच्छता के कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी सुनिश्चित करें।

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI
होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

नगर निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि शहर के सभी सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई एवं रखरखाव सुनिश्चित किया जाये। साथ ही जहां कहीं भी किसी प्रकार की कमी पाई जाए, उसे तुरंत प्रभाव से दूर किया जाये। घर-घर से कूड़ा संग्रहण को सौ प्रतिशत सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने बाजार क्षेत्रों में दिन एवं रात्रि दोनों समय नियमित कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि सडक़ों पर गंदगी न फैले।

सचिन गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के पास वर्तमान में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं। शहर में 125 टिपर, 90 ई-रिक्शा घर-घर से कूड़ा संग्रहण के लिए संचालित किए जा रहे हैं तथा 964 कर्मचारी सफाई कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने शहर में बनाए गए अस्थायी कूड़ा प्वाइंट्स को समाप्त कर कूड़े का सीधे वाहनों के माध्यम से उठान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, जिससे शहर की स्वच्छता एवं सुंदरता बनी रहे।

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

निगम आयुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम को और अधिक सक्रिय बनाया जाए, ताकि आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके। मुख्य मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में प्रात: एवं रात्रि के समय विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिससे शहर सुबह के समय स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित दिखाई दे। उन्होंने स्वच्छता ऐप पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करने तथा जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर गतिविधियां संचालित करने के भी निर्देश दिए।
सचिन गुप्ता ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि सफाई कार्य से संबंधित कोई शिकायत हो, तो वे स्वच्छता ऐप के माध्यम से या हेल्पलाइन नंबर 7303050200, 7303050800, 18001805007 एवं 8295900992 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में निगम की संयुक्त आयुक्त नमिता सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.
हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Jio strengthens grip on home broadband; holds over 70% share in 5G wireless – TRAI

होम ब्रॉडबैंड में जियो की पकड़ मजबूत, 5G वायरलेस में 70% से ज्यादा हिस्सेदारी – ट्राई

August 29, 2026
गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

गुरुग्राम मेट्रो विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, पहले 160 टन वजनी यू-गर्डर को सफलतापूर्वक किया लिफ्ट

August 29, 2026
A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.

हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

August 29, 2026
HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026

Leave a Comment