Haryana: हरियाणा में अब WhatsApp पर मिलेगी जमाबंदी और इंतकाल की जानकारी, साथ ही मिलेगी ये खास सुविधाएं

Published On: March 17, 2026
Follow Us
Information regarding Jamabandi and Inkaal will now be available on WhatsApp

Haryana: हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने ‘भू-मित्र’ नामक व्हाट्सऐप (Whatsapp) आधारित चैटबॉट (Chatbot) लॉन्च किया है, जो भूमि और राजस्व से संबंधित सेवाएँ लेने वाले नागरिकों को 24×7 सहायता प्रदान करेगा। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध यह चैटबॉट राज्य के हर नागरिक के लिए सरकारी सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है।

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की वित्तीय आयुक्त डॉ. सुमिता मिश्रा ने बताया कि भू-मित्र एक स्मार्ट, संवादात्मक (कन्वर्सेशनल) चैटबॉट है, जिसे सीधे व्हाट्सऐप के माध्यम से उपयोग किया जा सकता है। यह प्लेटफॉर्म पहले से ही हरियाणा के नागरिकों के बीच व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता है। अब नागरिकों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने या जटिल पोर्टलों का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने स्मार्टफोन पर कुछ ही क्लिक के माध्यम से घर बैठे दिन के किसी भी समय आवश्यक राजस्व सेवाएँ प्राप्त कर सकेंगे।

मिलेगी ये जानकारियां

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.
HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

डॉ. मिश्रा ने आगे बताया कि भू-मित्र चैटबॉट के माध्यम से नागरिक फिलहाल चार प्रमुख राजस्व सेवाओं का लाभ ले सकते हैं भूमि स्वामित्व और खेती संबंधी रिकॉर्ड के लिए जमाबंदी की प्रति, भूमि स्वामित्व में परिवर्तन से संबंधित इंतकाल (म्यूटेशन) की प्रति, संबंधित मामलों के लिए मुआवजा पंजीकरण तथा दस्तावेज़ पंजीकरण (डीड रजिस्ट्रेशन) से संबंधित सहायता।

इसके अतिरिक्त चैटबॉट के माध्यम से डीड टोकन जनरेशन, भूमि सीमांकन के लिए आवेदन, भूमि एवं राजस्व से जुड़ी शिकायत दर्ज करना, तथा शिकायत की स्थिति की रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसी सुविधाएँ भी एक सरल संवादात्मक इंटरफेस के जरिए व्हाट्सऐप पर उपलब्ध होंगी।

नागरिक व्हाट्सऐप नंबर 9593300009 को सेव करके और उस पर मैसेज भेजकर भू-मित्र सेवा का उपयोग कर सकते हैं। यह चैटबॉट साल के 365 दिन, चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेगा और हिंदी व अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में सहज संवाद की सुविधा प्रदान करेगा।

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

डॉ. मिश्रा ने कहा कि व्हाट्सऐप जैसे परिचित और व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले प्लेटफॉर्म पर महत्वपूर्ण राजस्व सेवाएँ उपलब्ध कराकर विभाग का उद्देश्य प्रशासनिक देरी को कम करना, कार्यालयों के अनावश्यक दौरे घटाना और नागरिकों को वास्तविक समय में जानकारी उपलब्ध कराकर उन्हें सशक्त बनाना है। द्विभाषी इंटरफेस यह सुनिश्चित करेगा कि यह सेवा समाज के सभी वर्गों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों तक भी आसानी से पहुंचे।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि अगले सप्ताह से डीड रजिस्ट्रेशन सेवाओं से संबंधित सभी एसएमएस भी भू-मित्र प्लेटफॉर्म के माध्यम से भेजे जाएंगे, जिससे नागरिकों को समय-समय पर अपडेट और जानकारी सीधे चैटबॉट के जरिए मिल सकेगी।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि आने वाले हफ्तों में भू-मित्र प्लेटफॉर्म में और भी सेवाएँ जोड़ी जाएंगी, जिससे डिजिटल शासन को और मजबूती मिलेगी तथा नागरिकों को अधिक सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। यह पहल हरियाणा में पारदर्शी और तकनीक आधारित प्रशासनिक व्यवस्था को बढ़ावा देने के व्यापक प्रयासों का हिस्सा है।

Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees
हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

August 27, 2026
The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.

कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

August 27, 2026
स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

August 27, 2026

Leave a Comment