फरीदाबाद जिले में आज बंद रहेगा इंटरनेट, जानिए सरकार ने क्यों लगाया बैन

Published On: May 30, 2026
Follow Us

फरीदाबाद: फरीदाबाद के  NIT जोन में आज इंटरनेट सेवाएं बंद रहेगी। यह बैन हरियाणा सरकार की ओर से लगाया गया है। एनआईटी जोन में मोबाइल इंटरनेट सर्विस, बल्क SMS सर्विस और सभी डोंगल सर्विस को कुछ समय के लिए रोकने का आदेश दिया गया है। शहर में कानून और शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए गृह विभाग की ओर से यह फैसला लिया गया है।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

आपको बता दें कि एनआईटी जोन में प्रशासन की ओर से बड़े बुलडोजर एक्शन की तैयारी है। इसलिए अफवाह की आशंका को देखते हुए इलाके में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद करने का फैसला लिया गया है। गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए बताया कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स के जरिए किसी तरह की भड़काऊ सामग्री फैलने से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंटरनेट बैन पूरे फरीदाबाद में लागू नहीं रहेगा। एनआईटी जोन के एक तय इलाके में सेवाएं बंद रहेगी। इसका असर केवल 1 किलोमीटर के दायरे में ही रहेगा। 30 मई को देर रात 12:30 बजे से रात 10 तक ही आदेश प्रभावी रहेगा।

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment