Kal Ka Mousam: यूपी-हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, इन 7 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

Published On: January 18, 2026
Follow Us
How will the weather be tomorrow across

Kal Ka Mousam: यूपी-हरियाणा समेत देशभर में कल मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार मौसम में कल कितना बदलाव रहने वाला है। देखें पूरी मौसम रिपोर्ट…

मौसम विभाग ने अब एक बार फिर से टेंशन भरा अलर्ट जारी कर दिया है। दरअसल, IMD ने दिल्ली, यूपी समेत 7 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इस बारिश के चलते तापमान में 2 से 3°C की कमी आ सकती है। इसके अलावा उत्तर भारत के 13 जिलों में शीत लहर की चेतावनी जारी की गई है। तो चलिए जानते हैं देश के अन्य राज्यों में कल मौसम की स्थिति क्या रहेगी…

7 राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 21 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा 22 से 24 जनवरी के दौरान काफी बड़े इलाके में बारिश बर्फबारी होने की संभावना है, जिसमें 23 जनवरी को कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश के ऊंचे इलाकों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 19, 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश बर्फबारी होने की संभावना है। Kal Ka Mousam

22 से 24 जनवरी के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 23 और 24 जनवरी को उत्तराखंड में; 22 और 23 जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। Kal Ka Mousam

उत्तर भारत में कल कैसा रहेगा मौसम

How will the weather be across the country today
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें 28 फरवरी की वेदर अपडेट

उत्तर भारत के 13 जिलों अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, रायबरेली इसके अलावा पंजाब के गुरदासपुर, लुधियाना, अमृतसर, जालंधर, कपूरथला और बठिंडा में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में भी भीषण शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में आने वाले शुक्रवार को बारिश की संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। इसके अलावा कल यानी 19 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 21°C रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 9°C रहेगा। सुबह के समय दिल्ली में कल 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। Kal Ka Mousam

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

यूपी में कल यानी 19 जनवरी को 10 से अधिक जिलों में शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। देवरिया, गोरखपुर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, नोएडा, झांसी, आगरा और मथुरा में सुबह के समय 10 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। जबकि 22 से 24 जनवरी के दौरान कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है। Kal Ka Mousam

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम

Railways gave a big gift
Railway News: रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, 51 जोड़ी रेलसेवाओं में बढाये विभिन्न श्रेणी के 137 डिब्बे

बिहार में कल यानी 19 जनवरी को भी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। पटना, गया, जहानाबाद, पूर्वी चंपारण, सारण, आरा, बक्सर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी में खतरनाक शीतलहर चल सकती है। सुबह यात्रा करने के दौरान लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में कल यानी 19 जनवरी को भीषण ठंड पड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक हरिद्वार, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, पौड़ी गढ़वाल, हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ और केदारनाथ में तापमान में 2 से 3°C की कमी आएगी। वहीं, ऊंचाई वाले इलाके में हिमपात की भी चेतावनी जारी की गई है। Kal Ka Mousam

हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में कल यानी सोमवार को मौसम बिगड़ने की चेतावनी जारी की गई है। मनाली, लाहौल स्पीति, कांगड़ा, चंबा और कुल्लू के ऊंचाई वाली क्षेत्रों में 19 जनवरी से 21 जनवरी के बीच हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। कल शिमला में अधिकतम तापमान 13°C तो न्यूनतम तापमान 3°C रहेगा। Kal Ka Mousam

जम्मू- कश्मीर में कल कैसा रहेगा मौसम

What will be the weather forecast across the country
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज 20 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम पूर्वानुमान, देखें ताजा रिपोर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक लगातार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते कश्मीर में अगले कुछ दिनों में बारिश एवं बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार और रविवार को ऊंचाई वाले अलग-अलग इलाकों में हल्की बर्फबारी संभव है, जबकि 19 और 20 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा 21 जनवरी को ऊंचाई वाले अलग-अलग इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। Kal Ka Mousam

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में फिलहाल मौसम सामान्य रहेगा। इसके बाद 22 जनवरी से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़,सीकर, चूरू और झुंझुनूं में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को इस दौरान अलर्ट रहने की जरूरत है। वहीं, राजधानी जयपुर में कल अधिकतम तापमान 23°C रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 12°C रहेगा। Kal Ka Mousam

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में कल यानी 19 जनवरी को एक बार फिर से ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी की गई है। मंदसौर, शहडोल, पंचमढ़ी, रीवा और उमरिया में सुबह के समय तापमान 5°C से नीचे रहेगा। इस दौरान बच्चों और बुजुर्ग को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। वहीं, राजधानी भोपाल को फिलहाल राहत रहेगी, जहां अधिकतम तापमान 24°C तो न्यूनतम तापमान 12°C रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment