Kal Ka Mousam: दिल्ली-NCR समेत देशभर में कल मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां बरसात होने वाली है औ किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है। दिल्ली-NCR में धुंध के साथ कड़ाके की सर्दी का सितम जारी है।
मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी रविवार को भी कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड जारी रहेगी। उत्तर भारत कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भारत मौसम विभाग (IMD) ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है। Kal Ka Mousam
उत्तर भारत में कल का मौसम
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अगले 1-2 दिनों में हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है। हालांकि, आने वाले दिनों में ठंड में धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है। अगले पांच दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहेगा। उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों तक शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है। Kal Ka Mousam
पंजाब, हरियाणा में कल का मौसम
पंजाब और हरियाणा में पिछले दो दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि हुई है, हालांकि कई स्थानों पर पारा सामान्य स्तर से नीचे ही रहा। दोनों राज्यों में भीषण ठंड जारी है, जिसके कारण सुबह के समय कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो जाती है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा का नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। शहर में बृहस्पतिवार और शुक्रवार को क्रमशः 1.5 डिग्री और दो डिग्री तापमान दर्ज किया गया। Kal Ka Mousam
हिमाचल और उत्तराखंड में कल का मौसम
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। पंजाब में 18, 19 और 22 जनवरी को, हरियाणा-चंडीगढ़ में 19 और 22 जनवरी को, और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। दिल्ली में चार दिन बाद शीतलहर से राहत मिली है, शुक्रवार को तापमान 4 डिग्री से ऊपर रहा। शनिवार को कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 21 जनवरी से सर्दी एक बार फिर वापसी कर सकती है। Kal Ka Mousam
यूपी में कल का मौसम
उत्तर प्रदेश में बर्फीली हवाओं के कारण कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन में तेज धूप निकल रही है, लेकिन सुबह और शाम को गलन लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने राज्य के कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है, हालांकि राजधानी और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना कम है। शनिवार दोपहर में तेज धूप निकल सकती है, लेकिन सुबह के समय कोहरा परेशान करेगा। पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण अगले पांच से छह दिनों में तापमान में वृद्धि होने की उम्मीद है। Kal Ka Mousam
बिहार में कल का मौसम
बिहार में तेज धूप के कारण मौसम में नरमी आई है, लेकिन सुबह-शाम ठंड का सामना करना पड़ेगा। IMD के अनुसार, अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है, लेकिन रात के न्यूनतम तापमान में खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। तराई वाले इलाकों में मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक बिहार में शुष्क मौसम का पूर्वानुमान लगाया है और शीत लहर या ठंड की कोई चेतावनी जारी नहीं की है।













