HSSC का बड़ा फैसला, 15 जून से शुरू होगा PST, एडमिट कार्ड जारी

Published On: June 11, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST) को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की है। आयोग के अनुसार PST का आयोजन 15 जून से शुरू किया जाएगा। पहले चरण के लिए छह दिनों के पात्र अभ्यर्थियों की सूची, परीक्षा कार्यक्रम और एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। शेष अभ्यर्थियों की बैच सूची और एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे।

आयोग ने हाल ही में PST के समय को लेकर अभ्यर्थियों से सुझाव मांगे थे। भर्ती एजेंसी की ओर से संकेत दिए गए थे कि परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में कराया जाएगा। इस पर कुल 32,087 अभ्यर्थियों ने अपनी राय दी, जिनमें 72.6 प्रतिशत ने सुबह की शिफ्ट का समर्थन किया, जबकि 27.4 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने शाम की शिफ्ट का सुझाव दिया।

हरियाणा के सिरसा, हिसार, जींद समेत 18 जिलों में झमाझम बारिश, देखें मौसम अलर्ट

अभ्यर्थियों से मिले व्यापक फीडबैक को देखते हुए आयोग ने PST को मॉर्निंग शिफ्ट में आयोजित करने का निर्णय लिया है। आयोग ने सुझाव देने वाले सभी अभ्यर्थियों का आभार भी व्यक्त किया है।

सुबह 5 बजे से होगी परीक्षा

HSSC के अनुसार PST की मॉर्निंग शिफ्ट सुबह 5 बजे से शुरू होकर सुबह 9:30 बजे तक चलेगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

हरियाणा राज्य मे 21 जुलाई से 23 जुलाई के बीच अच्छी बारिश की संभावना, देखें अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

आयोग ने बताया कि PST के आगामी चरणों, अतिरिक्त बैचों और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं को जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने की सलाह दी गई है।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment