हरियाणा सरकार की बड़ी पहल, 399 टीचर्स सीखेंगे जर्मनी भाषा

Published On: June 7, 2026
Follow Us

चंडीगढ़: हरियाणा के 399 टीचर्स अब जर्मनी भाषा लिखना और पढ़ना सीखेंगे। जर्मनी के दूतावास के अधिकारी इन टीचर्स को जर्मनी लिखना, पढ़ना और बोलना सिखायेंगे। इसको लेकर प्रदेश के 399 टीचर्स की सूची मांगी गई जिसमें हिसार जिले के 20 टीचर शामिल हैं। इस संदर्भ में शिक्षा निदेशालय के मौलिक निदेशक और वरिष्ठ माध्यमिक निदेशक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीईओ-डीईईओ की बैठक ली।

जर्मनी दूतावास की ओर से जारी आदेश को लेकर जिले स्तर के अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके साथ ही यह स्पष्ट किया है कि ट्रेनिंग के दौरान उपयोग होने वाली समान की सूची बनाकर मुख्यालय भेजें, ताकि सामान की खरीद के लिए बजट जारी किया जा सके।

हरियाणा के सिरसा, हिसार, जींद समेत 18 जिलों में झमाझम बारिश, देखें मौसम अलर्ट

हरियाणा के किस जिले के कितने टीचर शामिल होंगे

अंबाला से 13, भिवानी से 25, चरखी दादरी से 8, फतेहाबाद से 36, गुरुग्राम से 23, हांसी से 8, हिसार से 20, झज्जर से 13, जींद से 18, कैथल से 11, करनाल से 28, कुरुक्षेत्र से 16, महेंद्रगढ़ से 13, नूंह मेवात से 53, पलवल से 13, पंचकूला से 16, पानीपत से 17, रेवाड़ी से 10, रोहतक से 6, सिरसा से 18, सोनीपत से 19 और यमुनानगर से 15 टीचर शामिल हैं।

हरियाणा राज्य मे 21 जुलाई से 23 जुलाई के बीच अच्छी बारिश की संभावना, देखें अगले 5 दिनों का मौसम पूर्वानुमान

सरकारी स्कूल के बच्चों को जर्मनी भाषा सिखाने के आदेश

प्रदेश के सरकारी स्कूलों के बच्चों को जर्मनी भाषा सिखाने के आदेश दिए गए हैं। इसके लिए टीचर्स से आवेदन मांगे गए थे। हरियाणा के 399 गुरुजी की सूची तैयार कर ली है जिसे जर्मनी दूतावास को भेजा जाएगा। यह है नई शिक्षा नीति-2020 के तहत स्कूल के बच्चों को भाषा ज्ञान देने पर जोर देने के लिए कहा है, जिसके तहत निदेशालय ने यह कदम उठाया है।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

हिसार में जिला शिक्षा अधिकारी रामरतन ने कहा कि जर्मनी दूतावास के अधिकारी अब स्कूल के टीचर को ट्रेनिंग देंगे। ये टीचर मास्टर ट्रेनर बनकर जिले के टीचर को जर्मनी भाषा सिखाने की ट्रेनिंग देंगे, ताकि कक्षा के अंदर बच्चों को जर्मनी भाषा सीखाई जा सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment