हरियाणा में 11 दिनों में ईंधन की कीमत में भारी बढ़ोतरी, आज फिर बढ़े दाम

Published On: May 25, 2026
Follow Us

Petrol- Diesel price hike: मध्यपूर्व एशिया में जारी तनाव के बीच देश में लगातार पेट्रोल और डीजल की कीमत में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। बीते 15 दिनों में ईंधन की कीमतों में कई बार संसोधन होने के बाद अब हरियाणा के साढ़ौरा क्षेत्र में पेट्रोल 103.35 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.98 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है। ईंधनों की कीमत में जारी बढ़ोतरी का सीधा असर आम आदमी पर पड़ रहा है। इससे  ट्रांसपोर्ट सेक्टर, घरेलू बजट और रोजमर्रा की आवाजाही के खर्चे में इजाफा हो रहा है।

तेल कंपनियों की ओर से जारी दैनिक दरों के अनुसार, 11 मई के बाद से ही ईंधन कीमतों में लगातार तेजी का दौर बना हुआ है। पेट्रोल पंप संचालकों के अनुसार इस अवधि में पेट्रोल करीब 7 से 8 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है, जबकि डीजल में भी लगभग 7 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

प्रमुख रेट ट्रेंड

तारीख- पेट्रोल- डीजल

11 मई ₹95.70 ₹88.14
15 मई ₹98.60 ₹91.05
19 मई ₹99.56 ₹92.04
20 मई ₹99.92 ₹92.39
22 मई ₹99.94 ₹92.42
23 मई ₹100.78 ₹93.31
24 मई ₹100.85 ₹93.31
25 मई ₹103.35 ₹95.98

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

हरियाणा के प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल और डीजल की कीमत

गुरुग्राम (Gurgaon)₹100.16, ₹93.10

फरीदाबाद (Faridabad)₹100.67, ₹93.23

अंबाला (Ambala)₹100.72, ₹93.24

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

हिसार (Hisar)₹100.60, ₹93.14

पंचकूला (Panchkula)₹100.15, ₹93.55

रोहतक (Rohtak)₹99.56, ₹92.96

पानीपत (Panipat)₹98.79, ₹92.20

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश

सोनीपत (Sonipat)₹99.26, ₹92.65

सिरसा (Sirsa) ₹100.64, ₹94.12

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment