हरियाणा के 7 शहरों में आज तय होगी नगर सरकार, सुबह 8 बजे से मतगणना जारी

Published On: May 13, 2026
Follow Us

हरियाणा निकाय चुनाव: हरियाणा के 7 शहरों में आज नगर सरकार का निर्णय पूरा हो जाएगा। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। दोपहर 1 बजे तक निर्णय सामने आ जाएगा।

बता दें कि अंबाला, पंचकूला और सोनीपत में मेयर-पार्षद और रेवाड़ी नगर परिषद तथा सांपला, धारूहेड़ा एवं उकलाना नगर पालिकाओं में अध्यक्ष व वार्ड सदस्यों के लिए रविवार को मतदान हुआ था।

मतगणना केंद्रों पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही अनुमति

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

चुनाव के बाद से ही इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) स्ट्रांग रूम में रखी गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा प्रत्येक चरण की निगरानी की जाएगी। मतगणना केंद्रों पर केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती तथा आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से मतगणना केंद्रों तक लाने और मतगणना उपरांत पुनः सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के दौरान विशेष पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी।

शोर-शराबा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

मतगणना केंद्रों के आस-पास हथियारों और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान चलाए जायेंगे। मतगणना केंद्रों के पास अनावश्यक भीड़ एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी।

शोर-शराबा या व्यवधान उत्पन्न करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूर्ण सतर्कता एवं तत्परता बनाए रखने को कहा गया है।

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment