New Expressway: हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा 86 KM लंबा नया एक्सप्रेसवे, इन लोगों को होगा डबल फायदा

Published On: January 5, 2026
Follow Us
New Expressway: हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा 86 KM लंबा नया एक्सप्रेसवे, लोगों को होगा डबल फायदा, देखें पूरा रूटमैप

New Expressway: हरियाणा-राजस्थान वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। राजस्थान और हरियाणा को एक और एक्सप्रेसवे की सौगात मिलने वाली है। यह ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे 6 लेन और 86 KM लंबा होगा। दरअसल, दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे को ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जाएगा। माना जा रहा है कि जल्द ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, जो 86 KM लंबा होगा वो दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट करेगा। यह हाईवे हरियाणा के नारनौल से राजस्थान के अलवर तक बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर NHAI करीब 1400 करोड़ रुपये खर्च करेगा। बताया जा रहा है कि इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। New Expressway

Railways gave a big gift
Railway News: रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, 51 जोड़ी रेलसेवाओं में बढाये विभिन्न श्रेणी के 137 डिब्बे

देखें पूरा रूटमैप

मिली जानकारी के अनुसार, यह एक्सप्रेसवे मुंबई एक्सप्रेसवे पर राजस्थान के अलवर से शुरू होगा। 86 KM लंबे इस एक्सप्रेसवे को 6 लेन का बनाया जाएगा। इसे दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर राजस्थान के कोटपूतली के नजदीक पनियाला गांव के नजदीक से कनेक्टर किया जाएगा। अभी ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेसवे पनियाला के नजदीक दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे से जुड़ा हुआ है। New Expressway

What will be the weather forecast across the country
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज 20 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम पूर्वानुमान, देखें ताजा रिपोर्ट

कई राज्यों को होगा फायदा

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल अंबाला से मुंबई जाने के लिए गाड़ियों को दिल्ली में एंट्री करना पड़ता है। दिल्ली में ट्रैफिक ज्यादा होने की वजह से 1.30 से 2 घंटे का अतिरिक्त समय लग जाता है। इस एक्सप्रेसवे  के बनने के बाद चंडीगढ़, पंचकूला, पंजाब या अंबाला के ट्रैफिक को मुंबई की तरफ जाने के लिए अब दिल्ली जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। New Expressway

Punjab CM office, Chandigarh court bomb threat
Haryana: पंजाब CM ऑफिस-चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा सचिवालय में भी अलर्ट जारी

मिली जानकारी के अनुसार, लोग ट्रांस हरियाणा एक्सप्रेसवे से होते हुए प्रस्तावित अलवर-कोटपूतली-अंबाला एक्सप्रेसवे से होकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलवर के नजदीक कनेक्ट हो जाएगी। इस एक्सप्रेसवे से अंबाला से मुंबई आने-जाने में लोगों के 3 से 4 घंटे की बचत हो सकती है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली-एनसीआर पर ट्रैफिर का बोझ कम होगा। इतना ही नहीं मुंबई और उत्तर भारत के राज्यों में यात्रा का समय कम होगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment