हरियाणा में राशन-व्यवस्था की नई प्रणाली जारी: अब 5-जी तकनीक से मिलेगा अनाज, पुरानी व्यवस्थाओं से मिलेगा छुटकारा

Published On: May 7, 2026
Follow Us

चंडीगढ़: हरियाणा में राशन-व्यवस्था की नई प्रणाली को लागू किया गया है। अब राशन डिपो पर लाभार्थियों को 5-जी तकनीक मशीनों से अनाज मिलेगा। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद अब पुरानी 2-जी मशीनों से राशन वितरण पूरी तरह बंद हो गया है। सरकार का ऐसा मानना है कि नई तकनीक से राशन वितरण प्रक्रिया पहले के मुताबिक अधिक सटीक और तेज होगी।

पुरानी ई-पॉस मशीनों को हटाकर नई 5-जी सक्षम मशीनें 

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

आल राशन डिपो होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी गुरतेज सिंह सोढ़ी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे हरियाणा में चरणबद्ध तरीके से पुरानी ई-पॉस मशीनों को हटाकर नई 5-जी सक्षम मशीनें लगाई जा रही हैं। नई मशीनों का यह फायदा होगा कि इनमें तेज इंटरनेट कनेक्टिविटी, बेहतर बायोमेट्रिक सिस्टम और रियल टाइम डाटा अपडेट जैसी सुविधाएं होंगी। जिससे नेटवर्क की समस्या कम होगी और उपभोक्ताओं को लंबी लाइनों में इंतजार करने से मुक्ति मिल जाएगी। 

सोढ़ी ने कहा कि नई मशीनों के आने से सर्वर डाउन रहने और वितरण में होने वाली देरी जैसी समस्याओं से डिपो होल्डरों और उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

नई मशीनों के डिपो तक पहुंचने की प्रक्रिया में धैर्य रखें

इसके साथ ही सोढ़ी ने तमाम राशनकार्ड धारकों से अपील करते हुए कहा कि नई मशीनों के डिपो तक पहुंचने की प्रक्रिया के दौरान धैर्य रखें और मुनादी या ऑफिशियल सूचना के बाद ही राशन लेने पहुंचें। यह बदलाव डिजिटल इंडिया की दिशा में विभाग का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment