Haryana : हरियाणा में 66 हजार बुजुर्गों की रुकी पेंशन, बड़ी वजह आई सामने

Published On: February 6, 2026
Follow Us
Pensions of 66,000 elderly people stopped in Haryana.

Haryana : हरियाणा में वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे बुजुर्गों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। समाज कल्याण विभाग ने 66 हजार बुजुर्गों की पेंशन रोक दी है। बता दें कि इनमें वे पेंशनधारी शामिल हैं, जिनकी आयु 60 साल से कम है या फिर उनकी आय 3 लाख रुपये से अधिक है। हालांकि, इसमें ऐसे मामले शामिल हैं जहां गलती के कारण परिवार पहचान पत्र में बुजुर्ग व्यक्तियों की उम्र गलत दर्ज की गई है। इसलिए विभाग ने लाभार्थियों को अपनी उम्र से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने का मौका दिया है। इससे पहले 37 हजार लाभार्थियों की पेंशन रोक दी गई थी।

इस वजह रोकी पेंशन

अधिकांश लाभार्थियों ने मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर पेंशन बनवा ली थी। वे वृद्धावस्था पेंशन का लाभ ले रहे थे। समाज कल्याण विभाग ने पूरे प्रदेश के पेंशन लाभार्थियों का परिवार पहचान पत्र में रिकाॅर्ड के साथ मिलान करने का कार्य किया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि जांच के दौरान प्रदेश के करीब 66 हजार बुजुर्गों के रिकाॅर्ड में 60 साल से कम आयु मिली है। कुछ मामलों में लाभार्थियों की आय तीन लाख रुपये या इससे अधिक मिली है। इस वजह से विभाग के उच्चाधिकारियों ने पेंशन रोक दी।

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.
HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

बुजुर्ग काट रहे विभाग के चक्कर

लाभार्थियों के मोबाइल पर इस संबंध में मैसेज भी भेजे हैं। विभाग ने उन बुजुर्गों को यह मौका भी दिया है कि यदि उनकी आयु 60 साल से अधिक है तो वे अपनी आयु से संबंधित दस्तावेज विभाग के समक्ष प्रस्तुत करें। इस कारण बुजुर्ग इन दिनों समाज कल्याण विभाग के चक्कर काट रहे हैं। इस विषय में समाज कल्याण मंत्री और संयुक्त निदेशक के मोबाइल पर संपर्क किया, लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।

 

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

August 27, 2026
The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.

कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

August 27, 2026
स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

August 27, 2026

Leave a Comment