Haryana: हरियाणा में पुलिस कर्मचारी के साथ मारपीट, चौकी में घुसकर वर्दी फाड़ी

Published On: March 5, 2026
Follow Us
Police officer assaulted in Haryana

Haryana: हरियाणा के अंबाला से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। हरियाणा के अंबाला में शरारती तत्वों ने पुलिस थाना के अंदर होली की रात घुसकर पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट की। आरोप है कि इस दौरान पुलिस थाना के मुंशी की वर्दी फाडक़र भाग गए। जानकारी के अनुसार पता चला है कि होली की रात्रि कैंट की हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में घुसकर डेहा बस्ती निवासी 2 युवकों ने मुंशी के साथ गाली-गलौज व हाथापाई की। युवक मुंशी की वर्दी फाडक़र धमकाते हुए भाग गए। शिकायत पत्र मांगने पर की गाली-गलौज

इस बारे में पुलिस चौकी के ईएएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि 4 मार्च की शाम को चौकी में मुंशी के तौर पर तैनात थे। इसी दौरान सुल्तान गली निवासी अमर और उसके साथी रिक्की उर्फ मइया एक झगड़े की शिकायत लेकर आए। जब मुंशी ने उनसे शिकायत पत्र मांगा तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी व हमला कर दिया।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

कागजात को फेंका

मुंशी ने बताया कि आरोपियों ने मेज पर रखी सरकारी फाइलें और कागजात उठाकर फेंक दिए। इसके बाद जब रोकने की कोशिश की तो एक आरोपी ने मुंशी का गिरेबान पकड़ लिया और हाथापाई की। बीच-बचाव करने आए अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों का कहना था कि जब उनके साथ मारपीट हुई है तो दूसरे पक्ष की पहले शिकायत कैसे दर्ज की।

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment