पुलिस कर्मियों को कैपेसिटी बिल्डिंग का दिया जाएगा प्रशिक्षण

Published On: April 30, 2026
Follow Us

चण्डीगढ़, 29 अप्रैल – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा विजन 2047 के तहत सेवा, पुलिस एवं जेल विभाग द्वारा बनाए गए शार्ट टर्म एक्शन  प्लान रोड़मैप की विस्तार से समीक्षा की और उन्हें इसमें ओर बेहतर बनाने के सुझाव दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विजन 2047 में साईबर क्राईम को पूर्ण रूप से रोकने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। रात्रि के समय कार्य करने वाली महिलाओं को घर तक छोड़ने के कार्य के लिए योजना बनाई जाए। इसके लिए महिलाएं पोर्टल के माध्यम से पुलिस को अवगत करवाएंगी। क्राईम पर अंकुश लगाने और अपराध की दर  कम लाने के लिए वृहद स्तर पर कार्य किया जाना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉयल 112 सुविधा को पुख्ता किया जाएगा और नए वाहन उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि डिजिटल अपराध पर अंकुश लगाने के लिए क्राईम सेल में बैंक कर्मी बैठे,  जब भी उनके पास अपराध की कॉल आती है तो संबंधित बैंक के खाता को तुरंत बंद कर दिया जाए  जिससे अपराध पर अंकुश लगेगा है। । बाल सुरक्षा पर विशेष ध्यान देकर इसमें जागरूकता अभियान के साथ कांउसलर भी नियुक्त किए जाएंगे।

हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने
हिसार के एलआर बिश्नोई सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय कमेटी के सदस्य बने

मुख्यमंत्री ने कहा कि  अपराधिक गतिविधियों पर काबू पाने के लिए पुलिस को नवीनतम तकनीकी से युक्त होना चाहिए। पुलिस को जनता का मित्र बनकर कार्य करना है, इसके लिए पुलिस कर्मियों को कैपेसिटी बिल्डिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि  हर क्षेत्र में निपुण होकर दक्षता से कार्य को निपटा  सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि फतेहाबाद में नई जेल का निर्माण करवाया जा रहा है जिसका 40 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। इसके बाद पंचकूला में भी जेल परिसर बनाया जाएगा।  चरखी दादरी में भी नई जेल का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जेलों में वोकेशनल प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि  अपराधि बाहर निकलने के बाद आसानी से अपना व्यवसाय आरम्भ कर सकें।

गरीबी दूर करने के लिए शिक्षा, स्वास्थय पर किया जाएगा बेहतर कार्य 

Pehowa Municipal Council Secretary suspended in Haryana
Haryana News: हरियाणा में पिहोवा नगर पालिका सचिव सस्पेंड, प्रॉपर्टी आईडी की शिकायत पर हुआ एक्शन

मुख्यमंत्री ने सेवा विभाग के रोडमैप की समीक्षा करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को सामाजिक न्याय सुलभ करवाया जाएगा। इसके लिए सोशल प्रफोरमेंस से जोड़कर विकास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीबी दूर करने के लिए शिक्षा, स्वास्थय, पेयजल आदि पर बेहतर कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों के  जीवन स्तर को ऊंचा उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज एवं ग्राम बनाने के लिए सकारात्मक दृष्टिकोण से कार्य किया जाएगा। नशे की प्रवृति से सचेत एवं बचाने के लिए मिशन मोड़ पर अभियान चलाकर ग्रास रूट पर कार्य किया जाए। युवाओं को स्वरोजगार के लिए तकनीकी एवं उद्यमिता युक्त शिक्षा मुहैया करवाई जाएगी ताकि ज्यादा से ज्यादा युवा काबिल बनकर आत्मनिर्भर बन सकें। महिलाओं को ड्रोन प्रशिक्षण मुहैया करवाया जाएगा तथा गांवों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एससी /बीसी के लिए फरीदाबाद एवं रोहतक में 6 नए होस्टल बनाए जाएगें तथा सिनियर सिटीजन के लिए सिटीजन क्लबों का निर्माण करवाया जाएगा। इस प्रकार सामाजिक कांस्पेस्ट पर व्यापक स्तर पर कार्य किया जाएगा। सामाजिक तरक्की का पैमाना बेहतर होगा तो समाज व राष्ट्र का विकास होगा।

Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट
Haryana IAS Transfers: हरियाणा में तीन IAS अफसरों का तबादला, सतबीर सिंह को रोहतक डीसी लगाया, देखें पूरी लिस्ट

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता,  अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, जी अनुपमा, अनुराग अग्रवाल, डीजीपी अजय सिंघल, आलोक मित्तल, प्रधान सचिव विजय दहिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी राज नेहरू, सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment