Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी AIIMS को मिली बड़ी सौगात: 50 MBBS सीटों को मंजूरी, जल्द होंगी 1700 कर्मचारियों की भर्ती

Published On: March 24, 2026
Follow Us
Rewari AIIMS in Haryana gets a big gift

Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी में माजरा में नेशनल हाईवे-11 पर निर्माणाधीन देश के 22वें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) को पूरी तरह से कार्यशील बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रेवाड़ी AIIMS में एमबीबीएस की शुरुआती 50 सीटों को अपनी आधिकारिक मंजूरी दे दी है। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने यह अहम जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में जल्द ही एमबीबीएस की नियमित कक्षाएं और आम जनता के लिए OPD सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी।

AIIMS को जल्द से जल्द चालू करने के लिए कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दिल्ली AIIMS प्रशासन की ओर से रेवाड़ी AIIMS में प्रशासनिक पदों को भरने के लिए पहले ही विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं, जबकि अन्य अहम पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। इस 750 बिस्तरों वाले भव्य अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुल 1700 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों की भर्ती की जानी है।

हरियाणा में 9 नई स्वास्थ्य परियोजनाओं की होगी शुरुआत, CM सैनी करेंगे उद्घाटन

गुरुग्राम के सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के कार्यालय के अनुसार, AIIMS प्रशासन जल्द ही तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों के लिए भी भर्ती विज्ञापन जारी करेगा। हालांकि, कुछ पदों को लेकर वित्त मंत्रालय से अंतिम वित्तीय मंजूरी मिलना अभी बाकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने तकनीकी व गैर-तकनीकी पदों को भरने का विस्तृत प्रस्ताव वित्त व्यय विभाग को भेज दिया है, जिसे जल्द ही हरी झंडी मिलने की पूरी उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि वे जल्द ही वित्त मंत्रालय के उच्च अधिकारियों से बात कर अटकी हुई फाइलों को मंजूरी दिलवाएंगे। उन्होंने बताया कि AIIMS में OPD सेवाएं शुरू करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्तियां बेहद जरूरी हैं और इस दिशा में तेजी से कदम उठाए जा रहे हैं। करीब 1700 करोड़ रुपये की भारी लागत से बन रहे इस AIIMS के शुरू होने से पूरे दक्षिण हरियाणा को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।

गुरुग्राम यूनिवर्सिटी अपने पाठ्यक्रम में 14 नए इंडस्ट्री आधारित कोर्स की करेगी शुरुआत

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment