School Closed: बढ़ती ठंड के चलते सरकार ने इन जिलों में बढ़ाई छुट्टियां, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल ?

Published On: January 6, 2026
Follow Us
School Closed: बढ़ती ठंड के चलते सरकार ने इन जिलों में बढ़ाई छुट्टियां, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल ?

School Closed: राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान समेत उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय कोहरे की वजह से सड़कों पर विजिबिलिटी काफी कम रह रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 2-3 दिन प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड होगी।

जानकारी के मुताबिक, ठंड को लेकर मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राजस्थान के कई जिलों में स्कूलों में बच्चों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है। School Closed In Rajasthan

कब तक छुट्टी

मिली जानकारी के अनुसार, जिन जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित हुआ है, उनमें जयपुर, कोटा, बारां, बूंदी, हनुमानगढ़, अजमेर, सीकर, डीडवाना, चित्तौड़गढ़, दौसा, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, भरतपुर, फलोदी, चूरू, करौली, भीलवाड़ा, टोंक, नागौर, राजसमंद और श्रीगंगानगर शामिल है। आदेश के अनुसार, जयपुर में शीतलहर और बढ़ती सर्दी को देखते हुए 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का 10 जनवरी तक और 6 से 8वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों का 8 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। जिला कलक्टर डॉ। जितेन्द्र कुमार सोनी ने अवकाश के आदेश जारी किये हैं। School Closed In Rajasthan

स्कूल बंद

जानकारी के मुताबिक, बूंदी जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के आदेश के मुताबिक, 06 व 07 जनवरी को 8वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा कोटा जिले में कड़ाके की सर्दी के कारण 3 से 6 वर्ष के आगनबाड़ी बच्चों के लिए 14 जनवरी तक अवकाश घोषित हुआ है। School Closed In Rajasthan

How will the weather be across the country today
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम, देखें 28 फरवरी की वेदर अपडेट

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं अन्य बच्चों के लिए स्कूलों के समय में बदलाव किया है। 6 से 8 जनवरी तक स्कूल टाइमिंग 10 से दोपहर 4 बजे तक रहेगा। दो पारियों में चलने वाले स्कूल पहली पारी में 10 से दोपहर 1 बजे व दूसरी पारी में दोपहर 1 बजकर 5 मिनट से 4 बजे तक रहेगा।

स्कूल बंद

जानकारी के मुताबिक, दौसा में ठंड के चलते 8वीं क्लास तक के सभी स्कूलों में 6 और 7 जनवरी को अवकाश घोषित हुआ है, जबकि प्रतापगढ़ में 8वीं तक सभी स्कूल 06-08 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं, झालावाड़ जिले में 10 जनवरी तक, अजमेर में 5वीं क्लास तक के स्कूलों में 7 जनवरी तक अवकाश रहेगा, वहीं कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आगामी आदेश तक स्कूल समय सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। डूंगरपुर में 5वीं क्लास तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद रहेंगे। School Closed In Rajasthan

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को आए मौसम विभाग के अलर्ट के बाद राजस्थान के 5 जिलों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान बच्चों के लिए स्कूल बंद रहेंगे।

कब तक स्कूलों में छुट्टी?

जानकारी के मुताबिक, बूंदी के अलावा बारां जिले के भी सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों में 2 दिन (06 और 07 जनवरी) अवकाश रहेगा। बारां के जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर ने आदेश में अनुसार, शीतलहर और बढ़ती ठंड के कारण जिले में कक्षा 1 से 8 तक के सभी राजकीय व गैर राजकीय विद्यालय में 06 व 07 जनवरी को विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित हुआ है। इन दो दिनों में अगर किसी भी विद्यालय में 8वीं तक के बच्चों की कक्षाएं चलती मिलीं तो कार्रवाई होगी। School Closed In Rajasthan

Railways gave a big gift
Railway News: रेलवे ने दिया बड़ा तोहफा, 51 जोड़ी रेलसेवाओं में बढाये विभिन्न श्रेणी के 137 डिब्बे

स्कूलों में अवकाश

ऐसे ही श्रीगंगानगर जिले में 5वीं तक के सभी स्कूलों में 12 जनवरी तक बच्चों का अवकाश रहेगा। वहीं कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए विद्यालय समय सुबह 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। शिक्षकों और संचालित परीक्षाओं का समय यथावत रहेगा। आदेशों की अवहेलना करने पर विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

कब तक छुट्टी

जानकारी के मुताबिक, इसी तरह हनुमानगढ़ जिले में जिला कलेक्टर खुशाल यादव ने आदेश जारी करते हुए 10 जनवरी तक समस्त राजकीय व निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया है। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं पूर्व की भांति संचालित होंगी। इसके अलावा सीकर में भीषण सर्दी और शीतलहर के चलते कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों में 6 से 10 जनवरी 2026 तक अवकाश रहेगा, जबकि कक्षा 9 से 12 के स्टूडेंट्स के लिए अब स्कूल का समय सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा। School Closed In Rajasthan

स्कूल बंद

मिली जानकारी के अनुसार, डीडवाना में कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों के लिए 6 से 8 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। चित्तौड़गढ़ में कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा पहली से 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 6 और 7 जनवरी को अवकाश रहेगा। वहीं, भरतपुर में सर्दी को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों में 06 जनवरी से 08 जनवरी तक छुट्टी की घोषणा की गई है। इसके अलावा भरतपुर में आंगनबाड़ी केंद्रों में 6 से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित हुआ है।

What will be the weather forecast across the country
Aaj Ka Mousam: देशभर में आज 20 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम पूर्वानुमान, देखें ताजा रिपोर्ट

जानकारी के मुताबिक, इन सबके अलावा फलोदी में आंगनबाड़ी व प्री-प्रायमरी से कक्षा 5 तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय 06, 07 व 08 जनवरी तक बंद रहेंगे। वहीं, चूरू में जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों का 10 जनवरी तक अवकाश घोषित किया है, जबकि कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों का 07 जनवरी तक अवकाश रहेगा। School Closed In Rajasthan

मिली जानकारी के अनुसार, करौली में 3 साल से 6 वर्ष तक के बच्चों (आंगनबाड़ी केंद्र और प्ले स्कूल) के लिए 12 जनवरी तक और भीलवाड़ा में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश 6 से 8 जनवरी तक का अवकाश घोषित किया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment