पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू सहित वरिष्ठ वकील बनेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज

Published On: May 28, 2026
Follow Us

चंडीगढ़: देश के सबसे मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के नेतृत्व वाले सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने चार उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों और एक वरिष्ठ वकील को शीर्ष अदालत के जज के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की है। बुधवार की शाम सुप्रीम कोर्ट की ओर से घोषणा की गई कि यह फैसला 22 और 27 मई को हुई कोलेजियम की बैठकों में लिया गया है।

ये नाम हुए तय

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

सुप्रीम कोर्ट में जज के रूप में पदोन्नत करने वाले नामों में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू (मूल हाई कोर्ट मध्य प्रदेश), बांबे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री चंद्रशेखर (मूल हाई कोर्ट झारखंड), मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजीव सचदेवा (मूल हाई कोर्ट दिल्ली), जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण पल्ली (मूल हाई कोर्ट पंजाब एवं हरियाणा) और सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील वी मोहना शामिल हैं। मुख्य न्यायाधीश कांत के अलावा, कोलेजियम के अन्य सदस्य जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस जेके माहेश्वरी, जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस एमएम सुंदरेश हैं।

सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 32 से हो जाएगी 37

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

यदि  केंद्र सरकार कोलेजियम की सिफारिश को मंजूरी दे देती है, तो सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या मौजूदा 32 से बढ़कर 37 हो जाएगी। वी मोहना की नियुक्ति अगस्त 2021 के बाद सुप्रीम कोर्ट में किसी महिला जज की पहली नियुक्ति होगी। इससे सुप्रीम कोर्ट में महिला जजों की संख्या दो हो जाएगी। वर्तमान में जस्टिस बीवी नागरत्ना सुप्रीम कोर्ट में एकमात्र महिला जज हैं। इसके अलावा इस साल के अंत में चार और जज रिटायर होने वाले हैं।

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment