शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा का शानदार प्रदर्शन, CDLU मेरिट के Top-10 पर किया कब्जा

Published On: April 12, 2026
Follow Us
शाह सतनाम जी गर्ल्स कॉलेज सिरसा का शानदार प्रदर्शन, CDLU मेरिट के Top-10 पर किया कब्जा

सिरसा। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की नई मिसाल कायम करते हुए शाह सतनाम जी गर्ल्स महाविद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम लहराया है। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय द्वारा घोषित बैचलर आॅफ आर्ट्स (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) 2025-26 के पांचवें सेमेस्टर के परिणाम में कॉलेज की छात्राओं ने अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की मेरिट सूची के टॉप-10 के सभी स्थानों पर कब्जा जमाया है। कॉलेज की इस शानदार उपलब्धि से पूरे संस्थान में खुशी का माहौल है।

कॉलेज प्रबंधन, प्रिंसिपल, आईक्यूएसी निदेशक व स्टाफ सदस्यों ने सफल छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. गीता मोंगा इन्सां ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परीक्षा परिणाम में संस्थान की छात्रा परिनाज ने 400 में से 340 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

इसके अलावा तिशा ने 83.50 प्रतिशत के साथ द्वितीय, मोनिका ने 78.75 प्रतिशत के साथ तृतीय, सिमरन कुमारी ने 77.75 प्रतिशत के साथ चौथा, स्वाती ने 77.25 प्रतिशत के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में संतोष ने 77.25 प्रतिशत के साथ छठा, सारा ने 75.50 प्रतिशत के साथ सातवां, सुमन ने 74.75 प्रतिशत के साथ आठवां, नुपुर सोनी ने 74 प्रतिशत के साथ नौवां तथा अर्ज ने 73.50 प्रतिशत अंक लेकर दसवां स्थान हासिल किया। कॉलेज का परिणाम शत-प्रतिशत रहा है।

प्राचार्या डॉ. गीता मोंगा इन्सां व आईक्यूएसी निदेशक डॉ. रिशु तोमर ने इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन आशीर्वाद, छात्राओं की कड़ी मेहनत, स्टाफ के अथक प्रयासों तथा संस्थान प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराए गए उत्कृष्ट शैक्षणिक माहौल को दिया। उन्होंने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे परिणाम संस्थान के शैक्षणिक मानकों को और अधिक सुदृढ़ करते हैं। जनसंचार विभाग की विभागाध्यक्ष रेनू डारा ने भी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment