अपनी मौत की झूठी अफवाहों पर फूटा शक्ति कपूर का गुस्सा

Published On: May 8, 2026
Follow Us

बॉलीवुड न्यूज: गुरुवार (7 मई) की रात सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शक्ति कपूर के निधन की खबरों ने सबको चौंका दिया। जैसे ही इंटरनेट पर उनकी मौत की खबर सामने आयी हर कोई शॉक्ड रह गया। फिर हर किसी ने उनकी मौत से जुड़े पोस्ट और फोटोज डालना शुरू कर दिया।

शक्ति कपूर को खुद देनी पड़ी अपनी हेल्थ अपडेट

Haryana Government offers a major benefit to Pradhan Mantri Awas Yojana-Urban 2.0 beneficiaries; property registration will now cost ₹500.
हरियाणा सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0  के लाभार्थियों को दी बड़ी सौगात, अब 500 रुपये में होगी रजिस्ट्री

ये खबरें इतनी ज्यादा फैलनी लगी की खुद शक्ति कपूर को आकर अपनी हेल्थ से जुड़ी जानकारी देनी पड़ी। अभिनेता ने अपनेऑफिशियल पेज से एक वीडियो पोस्ट की। इस वीडियो में उन्होंने अपने हेल्थ की जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि जो भी ये खबर फैला रहा है बिलकुल झूठ है। इसी के साथ उन्होंने कहा जो भी व्यक्ति इस तरह का मजाक कर रहा है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। शक्ति कपूर ने कहा है कि वो जल्द ही इसकी रिपोर्ट पुलिस में करेंगे। 

उन्होंने कहा कि मेरे निधन की खबरें पूरी तरह से झूठी हैं। मैं पूरी तरह से स्वस्थ और खुश हूं। कृपया इन खबरों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें।

Haryana Weather: हरियाणा में अगले तीन दिन बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

साल की शुरुआत में हो गई थी तबीयत खराब

साल की शुरुआत में ही शक्ति कपूर की तबीयत खराब को लेकर खबरें सामने आयी थी। वो अपनी बेटी श्रद्धा कपूर के साथ अस्पताल में दिखे थे जिसके बाद से कयास लगाए जाने लगे कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है।

HSSC अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, भर्ती परीक्षाओं के लिए हरियाणा रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सुविधा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment