Haryana: हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को झटका, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

Published On: March 16, 2026
Follow Us
Shock to government employees and pensioners

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलने वाली LTC (Leave Travel Concession) सुविधा के स्वरूप में बड़ा बदलाव किया है। मानव संसाधन विभाग द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार, अब कर्मचारी पर्यटन के बदले मिलने वाली एक महीने की अतिरिक्त सैलरी या पेंशन का नकद लाभ नहीं ले सकेंगे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए भविष्य में कर्मचारियों को वास्तव में यात्रा करनी होगी।

इस फैसले के दायरे में प्रदेश के सभी सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों के नियमित कर्मचारी आएंगे। इसके अलावा, सेवानिवृत्त पेंशनभोगी, ‘हार्मोन’ के माध्यम से लगे आउटसोर्स कर्मचारी, ज्यूडिशियल अधिकारी और ऑल इंडिया सर्विस के अधिकारी भी इस नए नियम के दायरे में शामिल हैं। विभिन्न वैधानिक निकायों के अध्यक्ष और गैर-आधिकारिक सदस्य भी सरकार के इस फैसले से प्रभावित होंगे।

A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.
हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

सरकार द्वारा स्पष्ट किया गया है कि 2026-2029 एलटीसी ब्लॉक के दौरान जो कर्मचारी अभी चल रहे हैं, वे 31 दिसंबर 2027 तक ही एक महीने की सैलरी या पेंशन वाली सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसके बाद यह विकल्प पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। सरकार ने 2009 और उसके बाद जारी किए गए वे सभी आदेश भी वापस ले लिए हैं, जिनमें कर्मचारियों को एलटीसी के बदले एक महीने का वेतन लेने की अनुमति दी गई थी। नए नियमों के तहत लाभ लेने के लिए उन्हें यात्रा का विवरण और खर्च से जुड़े दस्तावेज जमा कराने होंगे।

आदेश के मुताबिक, एलटीसी के नियमों में किए गए इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य इस सुविधा को इसके मूल उद्देश्य से जोड़ना है। सरकार चाहती है कि पर्यटन और यात्रा को बढ़ावा मिले, ताकि कर्मचारी वास्तव में यात्रा करें और यात्रा के लिए दी जाने वाली इस सुविधा का सही मायनों में लाभ उठाएं।

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.
HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

A 40-kilometer-long ring road is being constructed in Ambala, Haryana, at a cost of ₹691 crore; it will benefit lakhs of motorists.

हरियाणा के अंबाला में 691 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हो रहा है 40 किलोमीटर लंबा रिंग रोड, लाखों वाहन चालकों को मिलेगा फायदा

August 29, 2026
HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

August 27, 2026
The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.

कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

August 27, 2026

Leave a Comment