बुजुर्ग कर सकेंगे निःशुल्क श्री हजूर साहिब के दर्शन, सिरसा से महाराष्ट्र के लिए विशेष ट्रेन होगी रवाना

Published On: May 11, 2026
Follow Us

चंडीगढ़: नायब सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के अंतर्गत 15 मई को सिरसा से महाराष्ट्र के श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी। इस मामले में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत  60 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक, जिनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है, इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

सरल हरियाणा पोर्टल पर होगा पंजीकरण

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

इस योजना का लाभ उठाने के लिए, वे 10 मई तक ‘सरल हरियाणा’ पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। व्यक्ति इस नि:शुल्क यात्रा के लिए अपने नजदीक के CSC केंद्र पर जाकर या अपने स्मार्टफोन के माध्यम से घर बैठे ही ‘सरल’ पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पंजीकरण करने के लिए कुछ दस्तावेज बहुत जरूरी हैं। इन जरूरी दस्तावेजों में फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या कोई अन्य सरकारी पहचान पत्र), परिवार पहचान पत्र, यात्रा के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और पिछले तीन वर्षों में इस योजना का लाभ न उठाने संबंधी एक घोषणा पत्र शामिल हैं। सबसे जरूरी बात आवेदक का हरियाणा का निवासी होना और उसके पास परिवार पहचान पत्र होना अनिवार्य है। योजना के नियमों के अनुसार, कोई भी व्यक्ति प्रत्येक यात्रा के लिए आवेदन कर सकता है।

Haryana Weather: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment