HBSC 10th Result 2026: बस थोड़ी में हरियाणा 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (Board of School Education Haryana) की 10वीं का रिजल्ट की घोषणा होते ही स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर नतीजे देख सकेंगे। स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
कैसे चेक करें अपना रिजल्ट
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं-
- स्टेप 1- सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- स्टेप 2- अब विंडो ओपन होने पर होमपेज पर ‘HBSE 10th Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- स्टेप 3- अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें।
- स्टेप 4- मांगी गई डिटेल भरने के बाद कैप्चा कोड डालकर सबमिट करें।
- स्टेप 5- दूसरी विंडो ओपन होते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- स्टेप 6- रिजल्ट को डाउनलोड कर लें या फिर प्रिंटआउट ले सकते हैं।
डिजिलॉकर पर हरियाणा 10वीं की मार्कशीट
Haryana Board 10th Marksheet 2026: DigiLocker Class XII Marksheet 2026 Haryana Board: हरियाणा बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी होने वाला है। स्टूडेंट्स अपना रोल नंबर निकालकर रख लें। छात्रों की सहूलियत के लिए हरियाणा बोर्ड की वेबसाइट bseh.org के अलावा डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in से भी अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।









