Haryana: हरियाणा में इन बेटियों को मिलेंगे 71 हजार रुपये, बस करना होगा ये काम 

Published On: February 18, 2026
Follow Us
Haryana: हरियाणा में इन बेटियों को मिलेंगे 71 हजार रुपये, बस करना होगा ये काम 

​​​​​Haryana: हरियाणा में बेटियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, इस योजना का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में बेटियों के विवाह को लेकर परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक दबाव को कम करना है। इस योजना का लाभ उन गरीब पात्र परिवारों को मिल रहा है जो अपनी बेटी के विवाह के दौरान खर्च उठाने में असमर्थ थे ऐसे पात्र लोगों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहां की उन्हें बहुत सहायता मिली है। Haryana News

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

मिली जानकारी के अनुसार, जिला कल्याण अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि योजना के अंतर्गत वे परिवार पात्र माने गए हैं जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये तक है। योजना के तहत अब तक जिला के 2887 लाभपात्रों के खाते में 18 करोड़ रुपये की राशि सीधे उनके खाते में भेजी जा चुकी है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, योजना के अनुसार कन्या के विवाह के बाद छह माह के भीतर आधिकारिक पोर्टल  www.shaadi.edisha.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने पर ही लाभ राशि सीधे लाभार्थी को प्रदान की जाती है। Haryana News

Haryana: 17 जुलाई को हरियाणा आएंगे पीएम मोदी, हाइड्रोजन ट्रेन और रेलवे परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन

मिली जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा निर्धारित प्रावधानों के अनुसार अनुसूचित जाति / विमुक्त जाति वर्ग के लाभार्थियों को 71,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है। वहीं सभी वर्गों की विधवा, बेसहारा महिला या अनाथ बेटियों को 51,000 रुपये की आर्थिक सहायता का प्रावधान है। सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के लाभार्थियों को 41,000 रुपये की राशि दी जाती है। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, दिव्यांगजनों के लिए भी इस योजना में विशेष प्रावधान किए गए हैं। यदि विवाह करने वाले दंपती दोनों दिव्यांग हों तो उन्हें 51,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जबकि दंपती में से केवल एक के दिव्यांग होने की स्थिति में 41,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसके अलावा महिला खिलाड़ी (26 ओलंपिक, 16 गैर ओलंपिक और 22 टूर्नामेंट/चैंपियनशिप में से किसी एक में भाग लिया हो) को भी 41,000 रुपये की सहायता दी जाती है। Haryana News

हरियाणा में लगातार बदल रहा मौसम, इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मिली जानकारी के अनुसार, इस योजना का लाभ ले चुके लाभपात्रों ने बताया कि उन्हें अपनी बेटी की शादी में सरकार की ओर से काफी सहायता मिली है। उन्हें 71 हजार रुपए मिले हैं जिससे उनकी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से हो गई। हम सरकार का आभार जताते हैं और इस तरह की योजना चलाने से गरीब परिवारों को बहुत सहायता मिलती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment