Haryana: हरियाणा रोडवेज की बसों में इन लोगों को मिलेगा फ्री सफर, ऐसे मिलेगा लाभ

Published On: March 19, 2026
Follow Us
These people will get free travel in Haryana Roadways buses.

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में सरकार द्वारा जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क यात्रा सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। ‘हैप्पी कार्ड’ योजना के तहत अब वार्षिक आय एक लाख रुपये से कम वाले परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में प्रतिवर्ष 1000 किलोमीटर तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की जा रही है।

योजना के तहत परिवार के प्रत्येक सदस्य को परिवहन विभाग की वेबसाइट https://ebooking.hrtransport.gov.in/ पर ऑनलाइन अप्लाई करना होता है, प्रत्येक सफल आवेदन के बाद एक रैफरेंस नंबर जनरेट होता है, इसके उपरांत विभाग द्वारा प्रत्येक सदस्य को एक स्वाइप कार्ड जारी किया जाता है।

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.
HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

जिसके आधार पर हरियाणा रोडवेज की बस में निशुल्क बस यात्रा की सुविधा मिलती हैं। प्रत्येक कार्ड धारक पूरे एक साल में एक हजार किलोमीटर की अधिकतम निशुल्क यात्रा कर सकता है। पात्र लाभार्थी के आय की गणना फैमिली आईडी के आधार पर की जाती है। स्वाइप कार्ड प्राप्ति के दौरान आवेदक को निर्धारित शुल्क देना होता है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को राहत प्रदान करना तथा उनकी दैनिक आवाजाही को आसान बनाना है। हैप्पी कार्ड के माध्यम से पात्र परिवारों को डिजिटल और पारदर्शी तरीके से यात्रा का लाभ मिल रहा है, जिससे व्यवस्था में सुगमता आई है।

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

हरियाणा रोडवेज के महाप्रबंधक अनीत कुमार ने पात्र परिवारों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और हैप्पी कार्ड बनवाकर नि:शुल्क यात्रा सुविधा का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी यात्रियों की सुविधा के लिए नवीन पहलें जारी रखी जाएंगी।

Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees
हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

HCS Transfers: Administrative reshuffle in Haryana; several HCS officers transferred.

HCS Transfers: हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल, कई HCS के तबादले

August 27, 2026
ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

ऐतिहासिक एवं दुर्लभ अभिलेखों की प्रदर्शनी में दिखी स्वतंत्रता संग्राम की गौरवगाथा

August 27, 2026
Dr. Arvind Sharma hands over appointment letters to 380 D-Group employees of Tourism Department, extends best wishes to newly appointed employees

हरियाणा सरकार ने विभागों को दिए निर्देश, कॉमन कैडर ग्रुप-डी पदों की नवीनतम रिक्तियों का करें सत्यापन एवं ऑनलाइन अपडेशन

August 27, 2026
Appointment letters handed over to 380 Group-D employees of the Haryana Tourism Department; best wishes extended to the newly appointed staff.

हरियाणा में एचकेआरएन के माध्यम से लगे अनुबंध कर्मचारियों की सेवा अवधि बढ़ी, 31 अक्टूबर, 2026 तक हुआ सेवा विस्तार

August 27, 2026
The third phase of the ITI admission process begins today; applications can be submitted until August 11.

कक्षा 10वीं व 12वीं में सीधे प्रवेश एवं विद्यालय परिवर्तन के दस्तावेज विद्यालयों को एक माह में करने होंगे बोर्ड वेबसाइट पर अपलोड

August 27, 2026
स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

स्कूलों में पोक्सो मामलों को लेकर हरियाणा बाल अधिकार आयोग की पहल, जिलास्तर पर होंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम

August 27, 2026

Leave a Comment