Haryana: हरियाणा में 3 हजार करोड़ की लागत से तीन जिलों की बुझेगी प्यास, CM सैनी ने साइन किया MOU

Published On: March 25, 2026
Follow Us
Thirst of three districts in Haryana will be quenched at a cost of Rs 3,000 crore

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। सर्दी में पानी की खपत थोड़ी कम होती है लेकिन गर्मी के मौसम में पानी की लागत बढ़ जाती है। गर्मी के दिनों में पानी की कमी के कारण हरियाणा के कई गांवों में जल संकट गहरा जाता है। इसी को लेकर सैनी सरकार ने जल संकटग्रस्त क्षेत्रों में पानी की किल्लत को जड़ से खत्म करने की योजना बनाई है। इस स्कीम के तहत 3,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की है।

पिछले दिनों हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C.R. पाटिल की मौजूदगी में जल जीवन मिशन 2.0 के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किया गया।

Good news for HKRN employees in Haryana
Haryana: हरियाणा में HKRN कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया 1 साल का कार्यकाल

विशेष योजना

जल जीवन मिशन 2.0 के लिए केंद्र और हरियाणा सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता के तहत इस स्कीम का सबसे बड़ा लाभ दक्षिण हरियाणा के उन जिलों को होगा। यहां पर काफी लंबे वक्त से जल संकट झेल रहे हैं।

Minimum age set for admission in Class 1 in Haryana
Haryana: हरियाणा में पहली कक्षा में दाखिला के लिए न्यूनतम आयु निर्धारित, NEP 2020 को सरकार की मंजूरी

प्रदेश के CM नायब सिंह ने बताया कि नूंह, पलवल और महेंद्रगढ़ जैसे जिलों के लिए विशेष परियोजनाएं तैयार की गई हैं। उन्होंने बताया कि वॉटर स्टोरेज टैंकों का आधुनिकीकरण होगा। ताकि गर्मियों में पानी का पर्याप्त स्टॉक रहे।
जो परिवार अभी भी पाइपलाइन से नहीं जुड़े हैं, उन्हें इस चरण में कवर किया जाएगा।

प्रदेश के CM ने बताया कि मिशन का यह दूसरा चरण वर्ष 2028 तक चलेगा। CM सैनी ने स्पष्ट किया कि पहले चरण में ‘हर घर नल’ का टारगेट कामयाबी पूर्वक पूरा करने के बाद, अब हरियाणा सरकार का ध्यान पानी की गुणवत्ता और दीर्घकालीन प्रबंधन पर है। जिसको लेकर प्रदेश के सभी 23 जिलों में आधुनिक प्रयोगशालाएं और मोबाइल टेस्टिंग वैन तैनात की गई हैं।

Buying a home in Haryana has become more expensive
Haryana: हरियाणा में घर खरीदना हुआ महंगा, 12 प्रतिशत तक बढ़े रेट; कैबिनेट ने दी मंजूरी

इस 3000 करोड़ के निवेश से न केवल बुनियादी ढांचा सुधरेगा, बल्कि ‘विश्वास’ पोर्टल के माध्यम से बिलिंग और शिकायतों के समाधान के लिए एक पारदर्शी प्रणाली भी लागू की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इसे एक ‘जन आंदोलन’ बनाने का आह्वान किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment