Haryana News: हरियाणा में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, 3 लोगों की मौत, 6 घायल

Published On: January 26, 2026
Follow Us

Haryana News: हरियाणा के बनभौरी मार्ग पर रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई, वहीं 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सगाई समारोह से लौट रही ब्रेजा गाड़ी पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई और फिर बेकाबू होकर पेड़ से जा टकराई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। टक्कर लगने से गाड़ी बुरी तरह डैमेज हो गई थी, जिससे बैठे लोग अंदर ही फंस गए थे। पुलिस ने बड़ी मशक्कत से लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला। घायलों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। साथ ही तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी बारिश, अलर्ट जारी

मृतकों की पहचान गांव संदलाना निवासी सुरेश (35), रेखा (30) और मासूम अरमान (7) हैं। वहीं, रामनिवास, विनोद, सोनिया, सुनीता, रानी और रोशनी घायल हो गए हैं। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों का आज सोमवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

 

Gold Silver Price: सोना-चांदी सस्ता हुआ या महंगा? देखें ताजा भाव

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment