बकरीद पर नूंह में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, हर गतिविधि पर रहेगी पुलिस की कड़ी नजर

Published On: May 27, 2026
Follow Us

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में बकरीद के मौके पर कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए  28 मई से 30 मई 2026 तक विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 के तहत यह नियुक्तियां प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई हैं।

जिलाधीश अखिल पिलानी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोझका मेव क्षेत्र के लिए यातिंदर यादव, आबकारी एवं कराधान विभाग नूंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। अकेड़ा क्षेत्र में अमित कुमार संडिला, कार्यकारी अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग, सदर नूंह क्षेत्र में बिनेश कुमार, जिला नगर योजनाकार तथा सिटी नूंह क्षेत्र में योगेश शर्मा, कार्यकारी अभियंता पंचायत विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी, देखें पूरी वेदर रिपोर्ट

सिटी फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में बच्चू सिंह, एसडीओ पंचायत विभाग तथा सदर फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में अजीत, बीडीपीओ फिरोजपुर झिरका को नियुक्त किया गया है। सदर पुन्हाना क्षेत्र में अनिल कुमार, एसडीओ पंचायत विभाग तथा सिटी पुन्हाना क्षेत्र में दौलत राम, उपमंडल अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को तैनात किया गया है।

बिछौर क्षेत्र में सुमित वर्मा, उपमंडल अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, पिनगवां क्षेत्र में अजय यदुवंशी, एसडीओ पंचायत विभाग, नगिना क्षेत्र में विशाल, बीडीपीओ नगिना, सदर तावडू क्षेत्र में अरुण यादव, बीडीपीओ तावडू तथा सिटी तावडू क्षेत्र में दयाचंद, एनटी तावडू को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मोहम्मदपुर अहीर क्षेत्र में श्याम सुंदर, खंड कृषि अधिकारी तावडू को जिम्मेदारी दी गई है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में जोरदार तेजी, देखें आज के ताजा दाम

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment